बुलंदशहर में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत, 6 घायल

Published : May 24, 2022, 10:53 AM IST
बुलंदशहर में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत, 6 घायल

सार

तीर्थयात्रियों को ले जा रही स्कॉर्पियो कार बुलंदशहर मेरठ राजमार्ग पर खड़े ट्रक से सुबह लगभग साढ़े चार बजे टकरा गयी। यह घटना राजमार्ग संख्या 235 पर बुलन्दशहर के बराल गांव के पास हुयी। मृतक एवं घायलों में एक ही परिवार के सदस्य भी शामिल हैं।

बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश में सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। जिसकी वजह से कई लोगों की जान जा रही है। मंगलवार को सुबह एक स्कॉर्पियो कार  राजमार्ग पर खड़े एक ट्रक से टकरा गई। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई वहीं छह अन्य घायल हो गए। बता दें कि सभी लोग बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम की तीर्थयात्रा पर जा रहे थे। 

मुख्यमंत्री ने व्यक्त किया शोक
इस घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदत्यिनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन को दुर्घटना में घायल हुए लोगों का समुचित उपचार कराए जाने के निर्देश दिए हैं।

हादसे में एक ही परिवार के सदस्य शामिल
जिलाधिकारी सीपी सिंह ने बताया कि तीर्थयात्रियों को ले जा रही स्कॉर्पियो कार बुलंदशहर मेरठ राजमार्ग पर खड़े ट्रक से सुबह लगभग साढ़े चार बजे टकरा गयी। यह घटना राजमार्ग संख्या 235 पर बुलन्दशहर के बराल गांव के पास हुयी। मृतक एवं घायलों में एक ही परिवार के सदस्य भी शामिल हैं।

इस दर्दनाक हादसे में एक महिला और दो बच्चों सहित पांच लोगों की मौत हो गयी, जबकि 06 अन्य यात्री घायल हुए हैं। घायलों में तीन की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। मृतकों की पहचान हार्दिक माहोर (03 साल) एवं वंश माहोर (05 साल) पुत्र हरेन्द्र, निवासी, देवीपुरा, बुलंदशहर, शालू (21 साल) पुत्री उमेश कुमार, निवासी देवीपुरा, बुलंदशहर, हिमांशु अग्रवाल (25 साल) पुत्र नीरज अग्रवाल, निवासी आवास विकास, बुलंदशहर और शिकोहाबाद निवासी पारस (22 साल) पुत्र ओम प्रकाश के रूप में हुई है। 

घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी सहित अन्य वरष्ठि प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर राहत एवं बचाव कार्य शुरु कर दिया। घायलों को उपचार हेतु स्थानीय अस्पताल में भिजवा दिया गया है। गंभीर रूप से घायलों में हरेन्द्र (31 साल) पुत्र रोशन लाल, उनकी पत्नी रिंकी (28 साल) एवं बहन बेबी (11 साल) शामिल हैं। मृतक पारस की बहन सिंकी (27 साल) व दामिनी (20 साल) घायलों में शामिल हैं।  

ज्ञानवापी मामले फैसले पर टिकी सबकी निगाहें

ज्ञानवापी के नीचे बने तहखाने में दिखे पुराने मंदिर के खंभे, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

कौन हैं शालिनी यादव? पीएम मोदी के खिलाफ लड़ चुकी, अब सेक्स रैकेट केस में नाम!
लखनऊ वालों के लिए खुशखबरी! इस दिन शुरू होगी सहारनपुर वंदे भारत, होगा सुपरफास्ट सफर