कासगंज: सरकारी आवास में मिला महिला का शव, इंस्पेक्टर पर थाने के अंदर हत्या का आरोप, निलंबित

Published : Aug 03, 2022, 02:52 PM IST
कासगंज: सरकारी आवास में मिला महिला का शव, इंस्पेक्टर पर थाने के अंदर हत्या का आरोप, निलंबित

सार

सिकंदपुर वैश्य थाने में इंस्पेक्टर विवेक गुप्ता पर पत्नी का हत्या का आरोप लगा है। दरअसल सरकारी आवास पर पत्नी का शव मिला था। इसके बाद ससुराल वालों ने इंस्पेकटर पर हत्या का आरोप लगाया है। फिलहाल अधिकारियों के निरीक्षण के बाद इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया गया है। 

कासगंज: थाने के अंदर विवाद को सुलझते तो अपने कई बार सुना होगा लेकिन थाने के अंदर विवाद और अपराध होते अपने कम ही देखा होगा।  सिकंदपुर वैश्य थाने में इंस्पेक्टर विवेक गुप्ता पर पत्नी का हत्या का आरोप लगा है। दरअसल सरकारी आवास पर पत्नी का शव मिला था। इसके बाद ससुराल वालों ने इंस्पेकटर पर हत्या का आरोप लगाया है। मामाले की जानकारी होने के बाद डीआइजी दीपक कुमार और एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने देर रात घटना स्थल का निरीक्षण कर इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया है। 

शादी में खर्च किए थे 20 लाख रुपए
सिकंदरपुर थाने में प्रभारी के रूप में तैनात इंस्पेक्टर विवेक गुप्ता मूल रूप से इटावा के भरथना के रहने वाला है। उनकी शादी 15 फरवरी 2016 को बिधूना, ओरैया निवासी स्व. अशोक कुमार पोरवाल की बेटी आरती उर्फ दीप्ति (33) के साथ हुई थी। उनकी मां शशि प्रभा का आरोप है कि शादी में उनके पति ने करीब बीस लाख रुपये खर्च किए थे, मगर इससे विवेक और उसके स्वजन संतुष्ट नहीं हुए। 

इंस्पेक्टर पर दहेज की मांग का आरोप
विवेक और उसके परिजन लगातार और दहेज की मांग कर रहे थे। इस दौरान उनके पति का निधन हो गया। इसके बाद उन्होंने विवेक से तमाम अनुनय-विनय की, मगर वह उनकी प्रापर्टी को खुद के नाम कराने के लिए दबाव बनाता रहा। यह सब न करने पर ही उसने मंगलवार की रात अपने सरकारी आवास में उनकी बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी

घटना की जानकारी के बाद सिकंदपुर थाने पहुंचे डीआइजी और एसपी ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। घटना के संबंध में थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों से पूछताछ की। डाग स्वायड और फारेंसिक टीम को भी बुलाया गया। इसके बाद इंस्पेक्टर विवेक गुप्ता को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

नहीं थी कोई संतान
आरती और विवेक की शादी को छह साल से ज्यादा हो गए, मगर उन पर कोई संतान नहीं थी। आरती की मां का आरोप है कि शादी के बाद कुछ दिन जरूर आरती अपनी ससुराल भरथना रही। विवेक उस दौरान लखनऊ में दारोगा के रूप में तैनात था। उसने उनकी बेटी को कभी साथ नहीं रखा। बाद में विवाद होने पर वह मायके में उनके पास रह रही थी। वह पांच रोज पहले 28 जुलाई को ही वह विवेक के पास यहां आई थी।

आरोपी इंस्पेक्टर को किया गया निलंबित
एसपी कासगंज बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि सिकंदपुर थाने में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विवेक गुप्ता की पत्नी की हत्या हुई है। उनकी कनपटी पर गोली लगी है, 315 बोर का एक तमंचा भी मौके पर मिला है। पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। मृतका की मां ने तहरीर दे दी है। उसमें दहेज के लिए बेटी की हत्या करने का आरोप विवेक पर लगाया गया है। रिपोर्ट दर्ज करने के लिए प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है। विवेक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

मथुरा: सौतेले पिता-चाचा ने बेटी को बनाया हवस का शिकार, गर्भवती होने पर चाची और मां ने की सारी हदें पार

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

योगी सरकार की नीतियों से MSME को नई उड़ान, UP बनेगा 1 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था का केंद्र
योगी सरकार की आबकारी नीति से एथेनॉल उत्पादन में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, निवेश में आई तेजी