
लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश के संगठन मंत्री सुनील बंसल को यूपी से हटा देने की जानकारी सामने आ रही है। हालांकि पार्टी की तरफ से अभी इसको लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। बता दें कि पिछले 8 सालों से सुनील बंसल महामंत्री संगठन का जिम्मा संभाल रहे थे। 2014 लोकसभा चुनाव में सुनील बंसल को प्रदेश का सह प्रभारी बनाया गया था। 80 में से 73 लोकसभा सीटें जिताने में हुए कामयाब, इसके बाद उन्हें प्रदेश का संगठन मंत्री बनाया गया था।
जानकारी के मुताबिक सुनील बंसल को तेलंगाना में पार्टी को मजबूत बनाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जा सकती है। अगले वर्ष तेलंगाना में होने वाले विधानसभा चुनावों के पहले वे राज्य में पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे। इसी वर्ष हैदराबाद में पार्टी ने अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी का आयोजन कर तेलंगाना को लेकर अपनी प्राथमिकता स्पष्ट कर दी थी।
भाजपा ने दिलाई थी शानदार सफलता
सुनील बंसल को 2014 में लोकसभा चुनाव के दौरान उत्तर प्रदेश का को-इंचार्ज बनाया गया था। इस चुनाव में भाजपा ने उत्तर प्रदेश में 80 में से 73 लोकसभा सीटें जीतने का रिकॉर्ड बनाया था। इस चुनाव में वे अमित शाह का साथ दे रहे थे। इसके बाद उन्हें प्रदेश का संगठन मंत्री बनाया गया और उनके कार्यकाल में भाजपा ने शानदार सफलता हासिल की।
तेलंगाना में अहम भूमिका निभाएंगे बंसल!
2017 और 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता में लाने का श्रेय भी सुनील बंसल को ही दिया जाता है। उन्हीं के नेतृत्व में 2019 के लोकसभा चुनाव में भी भाजपा ने उत्तर प्रदेश में शानदार प्रदर्शन किया था। पार्टी का मानना है कि वह तेलंगाना में भी पार्टी को शानदार सफलता दिलाने में सफल रहेंगे।
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने जेपी नड्डा को भेजा इस्तीफा! जानिए क्या हैं इसके मायने
उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।