बेल्टबाजी का वीडियो वायरल होने के 24 घंटे बाद जागा सिविल अस्पताल प्रशासन, सस्पेंड के साथ बड़ी कार्रवाई

Published : Aug 08, 2022, 08:21 PM ISTUpdated : Aug 10, 2022, 04:52 PM IST
बेल्टबाजी का वीडियो वायरल होने के 24 घंटे बाद जागा सिविल अस्पताल प्रशासन, सस्पेंड के साथ बड़ी कार्रवाई

सार

अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था देख रहे 4 गार्ड को भी हटा दिया गया है। इस मामलें में गाज सिविल के इंटर्न फार्मासिस्ट इंचार्ज पर भी गिरी है। उनको भी पद से हटाकर शो कॉज नोटिस भी जारी किया हैं।

लखनऊ: हजरतगंज इलाके में स्थित डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल अस्पताल के अंदर जन्मदिन की पार्टी का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल है। जिसमें कुछ युवक अस्पताल परिसर के अंदर हुड़दंग कर रहे हैं। वीडियों सिविल अस्पताल के ओपीडी का बताया जा रहा है, जहां बीती रात 12 बजे बर्थडे केक कटने के बाद हुल्लड़ बाजी होती रही।  वीडियो वायरल होने के 24 घंटे बाद अस्पताल प्रशासन सक्रिय हुआ हैं। सोमवार देर शाम अस्पताल के निदेशक ने फार्मेसी के 11 इंटर्न को सस्पेंड करने का आदेश जारी कर दिया है। 

सुरक्षा व्यवस्था देख रहे 4 गार्ड भी हटाए गए
साथ ही वही अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था देख रहे 4 गार्ड को भी हटा दिया गया है। इस मामलें में गाज सिविल के इंटर्न फार्मासिस्ट इंचार्ज पर भी गिरी है। उनको भी पद से हटाकर शो कॉज नोटिस भी जारी किया हैं।

जन्मदिन के मौके पर की गई बेल्टबाजी
जानकारी के मुताबिक, अस्पताल के डॉक्टर, गार्ड और अन्य कर्मचारियों ने मिलकर किसी साथी का जन्मदिन मनाया। फिर एक दूसरे के चेहरे पर केक लगाया गया और हंसी मजाक में बेल्ट बाजी की। अस्पताल के कमरा नंबर 24 के बाहर देर रात अस्पताल के डॉक्टर, गार्ड और अन्य कर्मचारियों ने मिलकर किसी साथी का जन्मदिन मनाया। फिर एक दूसरे के चेहरे पर केक लगाया गया और हंसी मजाक में बेल्ट बाजी की। 

डिप्टी सीएम के निर्देश के बाद हुई कार्रवाई
आधी रात को अस्पताल में हुल्लड़ बाजी करने का वीडियो सामने आने के बाद डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने जांच कमेटी गठित कर दो दिन में रिपोर्ट देने की बात कही थी। इसके बाद सिविल अस्पताल के निदेशक डॉ. आनंद ओझा ने बयान जारी कर बताया कि वायरल वीडियो के प्रकरण में 11 इंटर्न फार्मासिस्ट की इंटर्नशिप सस्पेंड करते हुए संबंधित कॉलेज को सूचना भेज दी गई है। 4 गार्डों की सेवाएं समाप्त कर दी गई है। सेवा प्रदाता एजेंसी को एक माह का नोटिस जारी कर दिया गया है। इंटर्न से जुड़े काम देख रहे फार्मासिस्ट सुनील यादव का काम अन्य फार्मेसिस्ट को दे दिया गया है। इन को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है।

लखनऊ: सरकारी अस्पताल के अंदर जन्मदिन की पार्टी का वीडियो वायरल, कर्मचारियों ने रात भर किया हुड़दंग
 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

योगी सरकार की आबकारी नीति से एथेनॉल उत्पादन में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, निवेश में आई तेजी
बरेली वालों तैयार रहें! मेट्रो दौड़ने में बस थोड़ा वक्त ओर!