लखनऊ: सरकारी अस्पताल के अंदर जन्मदिन की पार्टी का वीडियो वायरल, कर्मचारियों ने रात भर किया हुड़दंग

जानकारी के मुताबिक अस्पताल के कमरा नंबर 24 के बाहर देर रात अस्पताल के डॉक्टर, गार्ड और अन्य कर्मचारियों ने मिलकर किसी साथी का जन्मदिन मनाया। फिर एक दूसरे के चेहरे पर केक लगाया गया और हंसी मजाक में बेल्ट बाजी की। 

Share this Video

लखनऊ: हजरतगंज इलाके में स्थित डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल अस्पताल के अंदर जन्मदिन की पार्टी का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल है। जिसमें कुछ युवकअस्पताल परिसर के अंदर हुड़दंग कर रहे हैं। वीडियों सिविल अस्पताल के ओपीडी का बताया जा रहा है, जहां रात 12 बजे बर्थडे केक कटने के बाद हुल्लड़ बाजी होती रही। बताया जा रहा है कि अस्पताल के डॉक्टर, गार्ड और अन्य कर्मचारियों ने मिलकर किसी साथी का जन्मदिन मनाया। फिर एक दूसरे के चेहरे पर केक लगाया गया और हंसी मजाक में बेल्ट बाजी की। एशियानेट न्यूज हिन्दी इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Related Video