देश की 15वीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का यूपी से पुराना नाता, पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह से था गहरा रिश्ता

Published : Jul 22, 2022, 01:29 PM ISTUpdated : Jul 22, 2022, 01:31 PM IST
देश की 15वीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का यूपी से पुराना नाता, पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह से था गहरा रिश्ता

सार

साल 2018 की कुछ तस्वीरें हैं जो बात की पुष्टि भी करती हैं। दरअसल झारखंड की राज्यपाल रहते हुए 2018 में कल्याण सिंह की नातिन व एटा सांसद राजवीर सिंह राजू भैया की बेटी पूर्णिमा सिंह की शादी में शामिल होने अलीगढ़ आई थीं।

लखनऊ: द्रौपदी मुर्मू को देश की 15वीं राष्ट्रपति के तौर पर चुना गया है। द्रौपदी मुर्मू का यूपी से पुराना नाता है। इस बात की जानकारी बहुत ही कम लोगों को हैं लेकिन यह सच है। पूर्व मुख्यमंत्री व राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह से द्रौपदी मुर्मू का गहरा नाता है। साल 2018 की कुछ तस्वीरें हैं जो बात की पुष्टि भी करती हैं। दरअसल झारखंड की राज्यपाल रहते हुए 2018 में कल्याण सिंह की नातिन व एटा सांसद राजवीर सिंह राजू भैया की बेटी पूर्णिमा सिंह की शादी में शामिल होने अलीगढ़ आई थीं।

द्रौपदी मुर्मू के बाबू जी से था गहरा रिश्ता
पूर्णिमा सिंह की मार्च 2018 में जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह के पुत्र व युवा भाजपा नेता प्रवीण राज सिंह के साथ शाही शादी हुई थी। इसमें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, सीएम योगी आदित्यनाथ समेत देश के अन्य बड़े दिग्गज नेताओं ने शिरकत की थी। कल्याण सिंह ने उस दौरान राजस्थान के राज्यपाल थे। देश के कई प्रदेशों से राज्यपाल भी शादी समारोह में आए थे। झारखंड की राज्यपाल रहते हुए द्रौपदी मुर्मू भी शिरकत करने आईं थीं। वह यहां पर करीब पांच से छह घंटे तक रुकी थीं। युवा भाजपा नेता प्रवीण राज सिंह ने बताया कि द्रौपदी मुर्मू के बाबू जी कल्याण सिंह के गहरा रिश्ते थे। उन्हीं के निमंत्रण पर वह अलीगढ़ आईं थी। काफी समय उन्होंने परिवार के लोगों के साथ बिताया था। देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति बनना गौरव की बात है।

देश की पहली आदिवासी राष्ट्रपति हैं मुर्मू
बता दें कि इस सर्वोच्च संवैधानिक पद पर पहुंचने वाली देश की पहली आदिवासी और दूसरी महिला राष्ट्रपति हैं। गुरुवार को हुई काउंटिंग में नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस की प्रत्याशी द्रौपदी ने यूनाइटेड प्रोग्रेसिव अलायंस के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को तीसरे राउंड की गिनती में ही हरा दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्‌डा ने मुर्मू के घर पहुंचकर उन्हें बधाई दी। मुर्मू को जीत के लिए जरूरी 5 लाख 43 हजार 261 वोट तीसरे राउंड में ही मिल गए। थर्ड राउंड के बाद उन्हें 5 लाख 77 हजार 777 वोट मिले। यशवंत सिन्हा को 2 लाख 61 हजार 62 वोट ही मिले। इसमें राज्यसभा और लोकसभा के सांसदों समेत 20 राज्यों के वोट शामिल हैं।

सीबीएसई 12 वीं का परिणाम घोषित, लखनऊ में अशिका और प्रज्ज्वल ने मारी बाजी

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP News: सहारनपुर में CM योगी का विपक्ष पर हमला, विकास और कनेक्टिविटी मॉडल का किया जिक्र
Yogi Government: निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया से बदली यूपी की सरकारी नौकरी व्यवस्था, युवाओं ने जताया भरोसा