लखनऊ के वीआईपी स्कूल को दबंगो के कब्जे से मुक्त कराने पहुंचे डीएम, जमकर हुआ था बवाल

Published : Jul 08, 2022, 02:58 PM ISTUpdated : Jul 08, 2022, 04:50 PM IST
लखनऊ के वीआईपी स्कूल को दबंगो के कब्जे से मुक्त कराने पहुंचे डीएम, जमकर हुआ था बवाल

सार

डीएम के आदेश के बावजूद सेंटीनियल इंटर कॉलेज पर कब्जा करके बैठे लोग शिक्षकों और छात्रों को प्रवेश देने के लिए तैयार नहीं थे। प्रधानाचार्य डेविड दयाल अपने कुछ बच्चों के साथ अंदर चले गए थे लेकिन, बाकी को प्रवेश नहीं मिल पाया। इस दौरान जमकर नोकझोक हुई।

लखनऊ: 135 साल पुराने सेंटीनियल इंटर कॉलेज पर अवैध कब्जा करने वाले शिक्षा माफिया के खिलाफ शिकंजा कसना शुरू कर हो गया है। शुक्रवार को जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने मेथोडिस्ट चर्च स्कूल की मान्यता रद्द करने के साथ ही एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया है। वहीं शिक्षा विभाग ने गलत तरीके से दी मान्यता को लेकर जांच शुरू कर दी है। बता दें बीते गुरुवार को स्कूल से जुड़े सभी सरकारी शिक्षकों और छात्रों को बाहर निकाल दिया था। इससे नाराज होकर शिक्षकों ने कॉलेज के बाहर ही बच्चों को पढ़ाना शुरू कर दिया था। डीएम ने कहा कि मेथोडिस्ट चर्च स्कूल में एडमिशन करवाने वाले छात्रों को किसी भी तरह की असुविधा नहीं होगी।

बड़े अधिकारी मौके पर पहुंचे
डीएम के आदेश के बावजूद सेंटीनियल इंटर कॉलेज पर कब्जा करके बैठे लोग शिक्षकों और छात्रों को प्रवेश देने के लिए तैयार नहीं थे। प्रधानाचार्य डेविड दयाल अपने कुछ बच्चों के साथ अंदर चले गए थे लेकिन, बाकी को प्रवेश नहीं मिल पाया। इस दौरान जमकर नोकझोक हुई। मौके पर बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक से लेकर जिलाधिकारी तक पहुंचे। इसके साथ ही जॉइंट पुलिस कमिश्नर लॉ एंड आर्डर पीयूष मोर्डिया की मौजूदगी में मेथोडिस्ट चर्च स्कूल का बोर्ड हटवाया।

दबंगों ने किया था अवैध कब्जा
डीएम सूर्यपाल गंगवार ने बताया कि कैसरबाग में जिस स्कूल की बिल्डिंग को लेकर विवाद चल रहा हैं वहां, बीते 135 साल से सेन्टीनियल इंटर कॉलेज का संचालन किया जा रहा था। इसपर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया। जिसे खाली कराया गया है। इस संबंध में जांच चल रही जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी। डीएम ने कहा कि मेथोडिस्ट चर्च स्कूल में एडमिशन करवाने वाले छात्रों को किसी भी तरह की असुविधा नहीं होगी। न ही उन्हें दोबारा फीस देनी होगी। छात्रों के अभिभावकों से बात की जा रही है। उनके बच्चों की शिक्षा किसी भी तरह से बाधित नहीं होगी l

दोबारा स्कूल पहुंचे डीएम
दोबारा स्कूल पहुंचे डीएम सूर्यपाल गंगवार, सीडीओ सहित बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारी भी मौजूद। अचानक बुलाई गई मीटिंग। मीटिंग में मेथोडिस्ट स्कूल प्रशासन के साथ सभी बच्चों के अभिभावकों को बुलाया गया। डायरेक्टर रूम में हो रही मीटिंग। डीएम कर रहे सभी के साथ अहम मीटिंग। व्ही परिजनों का आरोप स्कूल प्रशासन ने स्कूल बंद होने की जानकारी फोन के जरिए दी है। जबकि कई महीने हो चुके बच्चो की पढ़ाई को। बच्चो के भविष्य और कैरियर को लेकर परिजनों में रोष। एडमिशन मनी और क्लास फीस जमा होने के बाद अचानक से दी जा रही स्कूल बंद होने की सूचना।

उत्तराखंड में अफ्रीकन स्वाइन फीवर की दस्तक से मचा हड़कंप, पशुपालन विभाग व नगर निगम को करनी पड़ी ये अपील

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Today Weather in Lucknow: लखनऊ-प्रयागराज में बारिश-ओले का अलर्ट, नोएडा समेत UP के 7 शहरों में थंडरशॉवर
Prayagraj Metro: अब प्रयागराज में भी मेट्रो! जानिए रूट, स्टेशन और पूरी प्लानिंग