बीच सड़क पर सामने आया एमबीए छात्रा का हाई वोल्टेज ड्रामा, जानिए किस बात को लेकर हुआ हंगामा

Published : May 30, 2022, 01:16 PM IST
बीच सड़क पर सामने आया एमबीए छात्रा का हाई वोल्टेज ड्रामा, जानिए किस बात को लेकर हुआ हंगामा

सार

छात्रा अपनी दोस्त के साथ घर लौट रही थी तभी आरोपी रवि ने उसे कपूरथला चौराहे पर रोक लिया। दोनों की बीच कहासुनी हुई और आरोपी उसे पीटने लगा। आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी गाड़ी को सीज कर दिया गया। दोनों पहले से परिचित थे और आपसी विवाद के चलते बीच चौराहे पर हंगामा करने लगे थे।

लखनऊ: अलीगंज के कपूरथला चौराहे पर हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर देखते देखते तेजी से वायरल हो गया। दरअसल एक युवक बीच सड़क युवती पर थप्पड़ बरसाता नजर आया। जिसके बाद युवती जोर जोर से चिल्लाने लगी। तभी वहां मौजूद लोग वीडियो बनाने लगे। उसी में से किसी ने वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। देखते ही देखते वीडियों सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। युवती का आरोप है कि युवक आए दिन उसका पीछा करता था और परेशान करता था।

युवक के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
जानकारी के मुताबिक शनिवार को भी छात्रा अपनी दोस्त के साथ घर लौट रही थी तभी आरोपी रवि ने उसे कपूरथला चौराहे पर रोक लिया। दोनों की बीच कहासुनी हुई और आरोपी उसे पीटने लगा। आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी गाड़ी को सीज कर दिया गया। दोनों पहले से परिचित थे और आपसी विवाद के चलते बीच चौराहे पर हंगामा करने लगे थे।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
कपूरथला चौराहे पर शनिवार देर रात अचानक हंगामा होने लगा। वहां एक युवती, युवक को पकड़कर चीख रही थी। फिर अचानक युवक ने युवती को थप्पड़ जड़ने शुरू कर दिए। युवती की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग जुटे और वीडियो बनाने लगे। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। 

दोनों एक ही कॉलेज से कर रहे हैं पढ़ाई
अलीगंज पुलिस भी मौके पर पहुंची। वहां से दोनों को थाने लेकर गई जहां युवती की शिकायत पर युवक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी गाड़ी सीज कर दी। प्रभारी निरीक्षक अलीगंज धर्मेंद्र सिंह यादव ने बताया कि विकास नगर में रहने वाली एमबीए की छात्रा का आरोप है कि गोमती नगर में रहने वाला रवि उसे कई दिनों से परेशान कर रहा था। हालांकि दोनों पहले से परिचित थे। दोनों एक ही कॉलेज से पढ़ाई कर रहे हैं। 

छात्रों को पॉलीटेक्निक में दाखिले के लिए करना होगा इंतजार, संयुक्त प्रवेश परीक्षा को किया गया स्थगित

यूपी के तीन कांग्रेस नेता बाहर से जाएंगे राज्यसभा, प्रमोद तिवारी सहित सूची में इन दो नेताओं का नाम

कानपुर देहात में भीषण सड़क हादसा, 5 की मौत, दर्जन भर लोग गंभीर रूप से घायल


 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

सीएम योगी का मीरजापुर दौरा: 31 मई तक पूरा होगा विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय, युवाओं को मिलेंगे रोजगार से जुड़े पाठ्यक्रम
यमुना एक्सप्रेसवे पर जमीन मिलते ही कंपनियों की लाइन, 5700 नौकरियों का बड़ा मौका