
लखनऊ: राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू जल्द ही लखनऊ आ सकती हैं। उनके साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी नजर आ सकते हैं। हालांकि अभी आधिकारिक तौर पर इस दौरे पर मोहर नहीं लगी है। इस दौरान द्रौपदी मुर्मू मतदाता सांसदों और विधायकों का समर्थन पाने के लिए उनके साथ औपचारिक परिचय बैठक करेंगी
आगमन की तिथि अभी तय नहीं
द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने अपना उम्मीदवार बनाया है। सोमवार की देर शाम सरकार और संगठन की तैयारियों के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पार्टी प्रदेश नेतृत्व के साथ बैठक की। सीएम आवास 5-कालीदास मार्ग पर देर शाम केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सीएम योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह और प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल के साथ बैठक की। इसमें एनडीए की राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू के आगमन की तैयारियों पर चर्चा की गई। आगमन की तिथि अभी तय नहीं हुई है।
विपक्ष के नेताओं से कर सकती हैं मुलाकात
बसपा प्रमुख मायावती ने भी एनडीए के राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने की घोषणा की है। संभव है कि मुर्मू उनसे भी मुलाकात करें। उधर, सपा प्रमुख अखिलेश यादव विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिंहा का समर्थन कर रहें है।
राष्ट्रपति चुनाव के लिए देश के कुल मत मूल्य में सर्वाधिक 14.86 प्रतिशत की हिस्सेदारी उत्तर प्रदेश की है। यहां सबसे अधिक 80 लोकसभा और 403 विधानसभा सीटें हैं। सांसदों के मत का मूल्य हर जगह समान 700 है, जबकि आबादी के गणित से विधायकों के मत का मूल्य यहां सर्वाधिक 208 है।
पासपोर्ट विभाग नें एथलीट सपना के सपने को पूरा करने में की मदद, दो घंटे में बना दिया पासपोर्ट
उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।