मां के हत्यारे पिटबुल को घर वापस लेने पहुंचा बेटा, नगर निगम ने दिया खरा जवाब

Published : Jul 27, 2022, 05:53 PM IST
मां के हत्यारे पिटबुल को घर वापस लेने पहुंचा बेटा, नगर निगम ने दिया खरा जवाब

सार

नगर निगम ने अमित त्रिपाठी को ब्राउनी को देने से मना कर दिया और कहा कि वह शपथ पत्र लेकर आए कि ब्राउनी को वह किसी रिश्तेदार को ही देगा, जिस रिश्तेदार के यहां रखेगा, उसे भी साथ लाए, उस रिश्तेदार से भी शपथ लिया जा सके। 

लखनऊ: बीते कुछ पहले घर पर पले पिटबुल कुत्ते ने अपनी मालिकन की दर्दनाक हत्या कर दी थी। इसके बाद नगर निमन ने ब्राउनी के अपने कब्जे में ले लिया था। ब्राउनी को नगर निगम से वापस लेने मृतका का बेटा अमित त्रिपाठी बुधवार को अधिकारियों से मिला। वह नगर निगम मुख्यालय में संयुक्त निदेशक (पशु कल्याण) डा. अरविंद राव के कक्ष में पहुंचा और कहा, कि चौदह दिन की अवधि पूरी हो गई है और वह ब्राउनी को वापस कर दें, जिसे वह किसी रिश्तेदार के यहां रखेगा। 

नगर निगम ने ब्राउनी को देने से किया इंकार
नगर निगम ने अमित त्रिपाठी को ब्राउनी को देने से मना कर दिया और कहा कि वह शपथ पत्र लेकर आए कि ब्राउनी को वह किसी रिश्तेदार को ही देगा, जिस रिश्तेदार के यहां रखेगा, उसे भी साथ लाए, उस रिश्तेदार से भी शपथ लिया जा सके। ब्राउनी को लेकर करीब एक घंटे तक बहस होती रही है और अमित त्रिपाठी को वापस ही होना पड़ा। 

ब्राउनी को गोद लेने के लिए कई लोग कर चुके हैं संपर्क
नगर निगम के कब्जे में ब्राउनी है और उसे गोद लेने के लिए कई लोग आगे आ चुके है। मालकिन को मारने के बाद चर्चा में आई ब्राउनी की पैरवी में पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद मेनका गांधी भी आ गईं थी। उन्होंने लखनऊ नगर निगम के अधिकारियों से मोबाइल फोन से संपर्क भी किया था और कहा था कि ब्राउनी को किसी अन्य को देने के बजाय परिवार वालों के ही सिपुर्द कर दिया जाए, जो अपने किसी रिश्तेदार के यहां रखना चाहते हैं। वैसे ब्राउनी को गोद लेने के लिए करीब दस से अधिक लोग नगर निगम से संपर्क कर चुके हैं, जबकि बेंगलुरु की एक संस्था ने गोद लेने की इच्छा जताई थी लेकिन गोद लेने कोई सामने नहीं आया। 

ये था पूरा मामला
बता दें कि  कैसरबाग बंगाली टोला में मालकिन सुशीला त्रिपाठी को 12 जुलाई की सुबह साढ़े पांच बजे घायल करने वाली ब्राउनी को नगर निगम ने दो दिन बाद जब्त कर इंदिरानगर (कुकरैल पिकनिक स्पाट के पास) में बने नगर निगम के कुत्ता नसबंदी केंद्र जरहरा में रखा था। चिकन खाने वाली ब्राउनी अब वहां के कर्मचारियों से हिलमिल गई है और खुले में भी रहती है। वह सिर्फ चिकन ही खा रही है।

कानपुर: सिंघम बनने के चक्कर में पुलिस कमिश्नर के पीआरओ से हुई बड़ी चूक, गिरी गाज

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Budget 2026: AI प्रशिक्षण, डेटा सेंटर, रोबोटिक्स मिशन और महिला उद्यमिता पर योगी सरकार का बड़ा फोकस
UP Gramodyog Yojana: ग्रामीण युवाओं के लिए 800 नई इकाइयां, 16 हजार रोजगार और 10 करोड़ सहायता