सड़क पर झाड़ू लगाते नजर आए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, कहा- बीमारियों से बचने के लिए शहर को बनाएं स्वच्छ

Published : Jun 12, 2022, 12:58 PM IST
सड़क पर झाड़ू लगाते नजर आए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, कहा- बीमारियों से बचने के लिए शहर को बनाएं स्वच्छ

सार

केंद्रीय सूचना प्रसारण व खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने रविवार को केडी सिंह बाबू स्‍टेडियम में झाड़ू लगाई। इस दौरान उन्‍होंने लोगों को स्‍वच्‍छता का संदेश देते हुए कहा कि जब तक हम अपने शहर को स्‍वच्‍छ नहीं बनाएंगे तब तक बीमारियां हमारे आस पास भटकती रहेंगी।

लखनऊ: देश में स्वच्छता को लेकर लगातार अभियान चल रहे हैं। यूपी में भी इसको लेकर तमाम तरह के निर्देश दिए गए है। लेकिन इन सब के बावजूद राजधानी के कई इलाकों में सफाई व्यवस्था का बुरा हाल देखने को मिलता है। तमाम नेता खुद झाड़ू लगाकर सफाई संदेश देने की कोशिश करते रहते हैं। 

इसी क्रम में केंद्रीय सूचना प्रसारण व खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने रविवार को केडी सिंह बाबू स्‍टेडियम में झाड़ू लगाई। इस दौरान उन्‍होंने लोगों को स्‍वच्‍छता का संदेश देते हुए कहा कि जब तक हम अपने शहर को स्‍वच्‍छ नहीं बनाएंगे तब तक बीमारियां हमारे आस पास भटकती रहेंगी।   

क्लीन इंडिया रन रैली को दिखाई हरी झंडी 
रविवार सुबह केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ केडी सिंह बाबू स्टेडियम पहुंचे। उन्होंने वहां पर झाड़ू लगाकर स्वच्छता अभियान की शुरुआत की। इससे पहले वे कार्यकर्ताओं के साथ फिट इंडिया, क्लीन इंडिया रन रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पैदल मार्च करते हुए स्टेडियम पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने लोगों से स्वच्छता पर ध्यान देने का अनुरोध किया।

आधे घंटे तक की सफाई
इसके बाद हजरतगंज स्थित केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर केडी सिंह बाबू स्‍टेडियम पहुंचे और हाथ में झाड़ू लेकर वहां पर जितनी भी पत्तियां गिरी हुई थी उसे साफ किया। इस दौरान भाजपा के कार्यकर्ताओं ने भी हाथ में झाड़ू लेकर करीब आधे घंटे तक सफाई किया। वहीं स्वच्छता अभियान चलाते हुए उन्होंने हर किसी से कहा कि हमें खुद से भी सफाई करनी होगी। तभी हमारा देश स्‍वच्‍छ होगा। 

सरकार खिलाड़ियों के सुविधा मुहैया कराने का कर रही है प्रयास
इसके अलावा उन्‍होंने लखनऊ में भारतीय खेल प्राधिकरण के खिलाड़ियों और नेहरू युवा केंद्र के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि जिस समय देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है, हमें भारत में खेल और फिटनेस की संस्कृति विकसित करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार खिलाडि़यों को हर तरह की सुविधा मुहैया कराने का प्रयास कर रही है। 

बता दें केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने मुख्य अतिथि के तौर पर शनिवार को बख्शी का तालाब नगर पंचायत की बड़ी बाजार में भाजपा लखनऊ/महानगर द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित गरीब कल्याण जनसभा को संबोधित किया था। मोदी सरकार के आठ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित इस जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने गरीब कल्याण के लिये जो कार्य किये हैं वो आजादी के बाद से कोई सरकार नहीं कर सकी है।

जुमे की नमाज़ के बाद भड़की ह‍िंसा पर सीएम योगी सख्‍त, बोले- नज़ीर बने कार्रवाई, अपराधि‍यों पर चलता रहे बुलडोजर

प्रयागराज हिंसा में करीब 5000 अज्ञात और 70 नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, मास्टरमाइंड जावेद गिरफ्तार

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

योगी सरकार का बड़ा फैसला: UP में हर मंडल पर बनेगा दिव्यांगजन सशक्तिकरण केंद्र
योगी सरकार की नीतियों से किसानों में खुशहाली, कृषि चौपालों ने बढ़ाया संवाद