योगी सरकार का बड़ा फैसला, दूध देना बंद करने वाली गायों को छोड़ा तो होगा मुकदमा

Published : May 31, 2022, 01:59 PM IST
योगी सरकार का बड़ा फैसला, दूध देना बंद करने वाली गायों को छोड़ा तो होगा मुकदमा

सार

योगी सरकार ने आवारा पशुओं को लेकर बड़ा फैसला लिया है। गायों के दूध देना बंद कर देने के बाद बेसहारा छोड़ देने वालों के खिलाफ सरकार सख्त कार्रवाई की जाएगी। ऐसे लोगों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज होगा। 

लखनऊ: सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा गाय के दूध को लेकर सवाल उठाए जाने के बाद योगी सरकार ने आवारा पशुओं को लेकर बड़ा फैसला लिया है। गायों के दूध देना बंद कर देने के बाद बेसहारा छोड़ देने वालों के खिलाफ सरकार सख्त कार्रवाई की जाएगी। ऐसे लोगों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज होगा। 

सदम में उठा था गाय का मुद्दा
सोमवार को विधानसभा में चर्चा के दौरान 'गाय' का मुद्दा भी उठा था। इसके बाद देर शाम सरकार ने यह आदेश जारी किया। हालांकि अभी इसका शासनादेश जारी नहीं हुआ है। विधानसभा में काफी देर तक बहस चली। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गाय के दूध को लेकर सवाल उठाए और नेता सदन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से पूछा कि क्या 4 रुपए अधिक देखकर गाय का दूध नहीं लिया जा सकता क्योंकि भैंस के दूध में फैट होता है और गाय का दूध ज्यादा फायदेमंद होता है।

विधानसभा में सपा के अयोध्या के मिल्कीपुर से विधायक अवधेश प्रसाद ने कहा कि जब गाय दूध देना बंद कर देती हैं तो लोग उन्हें सड़क पर छोड़ देते हैं। उसके बाद गाय मां की मौत होती है। सरकार से पूछा कि आवारा पशुओं और इनकी वजह से मारे गए लोगों को मुआवजे देने के लिए सरकार की क्या योजना है।

किसानों का ध्यान रखेंगे कसाइयों का नहीं
पशुपालन मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि ये आवारा मवेशी नहीं हैं, बल्कि उन्हें छोड़ा गया है। यह हर कोई जानता है कि उन्हें किसने छोड़ा है। एक गाय जब दूध देती है तब उसे रखा जाता है और जब दूध देना बंद करती है तब उसे छोड़ दिया जाता है। कसाई और किसान के बीच अंतर है। 

उन्होंने कहा कि हम किसानों का ध्यान रखेंगे, लेकिन कसाइयों का नहीं। जिन किसानों ने अपने पशुओं को लावारिस छोड़ा उनके खिलाफ पशु क्रूरता रोकथाम अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया जाएगी।

ज्ञानवापी सर्वे के वीडियो लीक मामले में सीबीआई जांच के लिए अर्जी, 4 जुलाई को होगी सुनवाई

बकायदार बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, आंशिक भुगतान से मिलेगी मदद

10 हजार से ज्यादा घरों में आज नहीं जलेगा चूल्हा, जिम्मेदार कंपनियों की खुली पोल

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

सीएम योगी का मीरजापुर दौरा: 31 मई तक पूरा होगा विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय, युवाओं को मिलेंगे रोजगार से जुड़े पाठ्यक्रम
यमुना एक्सप्रेसवे पर जमीन मिलते ही कंपनियों की लाइन, 5700 नौकरियों का बड़ा मौका