गर्भवती पत्नी को अस्पताल से दिखाकर लौट रहा था पति, बेकाबू ट्रक ने रौंद दिया, 5 लोगों की मौत

Published : Jun 09, 2022, 11:27 AM IST
गर्भवती पत्नी को अस्पताल से दिखाकर लौट रहा था पति, बेकाबू ट्रक ने रौंद दिया, 5 लोगों की मौत

सार

तितावी थानाक्षेत्र के पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर गांव मुरादपुरा के पास बेकाबू ट्रक ने दो बाइकों को रौंद दिया। हादसे में एक बाइक पर सवार दंपती और दूसरी बाइक पर सवार तीन युवकों की मौत हो गई, आरोपित चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया।

मुजफ्फरनगर: यूपी में सड़क हादसों का सिलासिला जारी है। रोजाना दर्जनों लोग इसका शिकार हो रहे हैं। तितावी थानाक्षेत्र के पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर गांव मुरादपुरा के पास बेकाबू ट्रक ने दो बाइकों को रौंद दिया। हादसे में एक बाइक पर सवार दंपती और दूसरी बाइक पर सवार तीन युवकों की मौत हो गई, आरोपित चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। वहीं काजीखेड़ा थाना क्षेत्र में बाइक और स्कूटी की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई।

गर्भवती पत्नी को लेकर लौट रहे था पति
तितावी निवासी विनीत अपनी गर्भवती पत्नी मीनू को बुधवार सुबह के समय मुजफ्फरनगर में चिकित्सक के पास लेकर आ रहा था। जैसे ही बाइक पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर मुरादपुरा के पास पहुंची तो सामने से तेज गति से आ रहे ट्रक ने विनीत की बाइक में टक्कर मार दी। 

हादसें में घायल हुए विनीत ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि मीनू गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद ट्रक ने दूसरी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार नितिन और विक्की निवासी नूनाखेड़ी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सचिन घायल हो गया। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उपचार के दौरान मीनू और सचिन ने भी दम तोड़ दिया।

मोटरसाइकिल और स्कूटी की टक्कर में एक की मौत
नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के भरतिया कालोनी निवासी नीरज पुत्र फेरु सिंह स्कूटी पर सवार होकर शामली जा रहा था। जैसे ही वह काजीखेड़ा बस स्टैंड के निकट पहुंचा तो सामने से आ रही मोटरसाइकिल से स्कूटी की भिड़ंत हो गई। 

बाइक और स्कूटी सवार सड़क पर गिर गए और घायल हो गए। सूचना पाकर घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने नीरज को मृत घोषित कर दिया। घायल तोहिद निवासी लद्दावाला को मेरठ रेफर कर दिया। 

एक कमरे में मां की लाश छोड़ दूसरे कमरे में दोस्तों के साथ पार्टी कर रहा था बेटा, घबराए पति ने किए 2000 फोन

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 5 August 2026: दिल्ली-NCR से छत्तीसगढ़ तक बारिश का अलर्ट, जानिए आपके शहर का हाल
अब गोरखपुर भी बनेगा लखनऊ जैसा? राप्ती नदी किनारे बनने जा रहा है शानदार River Front