नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल के साथ हूं, सच बोलने पर भी मिलती है सजा: साध्वी प्राची

Published : Jun 06, 2022, 06:03 PM IST
नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल के साथ हूं, सच बोलने पर भी मिलती है सजा: साध्वी प्राची

सार

साध्वी प्राची ने कहा कि आज हर सनातनी नूपुर शर्मा के साथ है और मैं भी नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल के साथ हूं। सरकार से कहना चाहती हूं हिम्मत है तो जरा ओवैसी को गिरफ्तार करके दिखाओ, ओवैसी फूल नहीं बरसा रहा है। बरेली के तौकीर रजा ने खुलेआम धमकी दी है।

मुजफ्फरनगर: हिंदुवादी नेता साध्वी प्राची ने हेट स्पीच के मामले में नुपुर शर्मा व नवीन जिंदल का बचाव किया। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार औवेसी तथा मौलाना तौकीर रजा की गिरफ्तारी क्यों नहीं करती। उन्होंने कानपुर में हुए दंगे को पीएफआइ की साजिश करार दिया। मांग की कि जुमे की नमाज के बाद दिये जाने वाले खुतबे की सरकार रिकार्डिंग कराए।

पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी को लेकर भाजपा से निलंबित किए गए नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल का मामला गर्माता जा रहा है। देशभर में कट्टर हिन्दू विचारधारा के लोग नूपुर शर्मा के पक्ष में खड़े नजर आ रहे हैं। वहीं, अब साधु संत भी नूपुर शर्मा के पक्ष में उतर आए हैं। 

सच बोलने पर भी मिलती है सजा: साध्वी प्राची
साध्वी प्राची ने भी नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल का समर्थन करते हुए बड़ा बयान दिया है। साध्वी ने कहा कि मुझे बड़ी हंसी आती है कि सच बोलने पर भी सजा मिलती है। नूपुर शर्मा को भी वहीं सजा मिल रही है। लेकिन, याद रखना सच परेशान हो सकता है, मगर पराजित कभी नहीं होता।

'नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल के साथ हूं'
साध्वी प्राची ने कहा कि आज हर सनातनी नूपुर शर्मा के साथ है और मैं भी नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल के साथ हूं। सरकार से कहना चाहती हूं हिम्मत है तो जरा ओवैसी को गिरफ्तार करके दिखाओ, ओवैसी फूल नहीं बरसा रहा है। बरेली के तौकीर रजा ने खुलेआम धमकी दी है। उन्होंने आगे कहा कि हाल ही में देवबंद में जलसा हुआ था। देवबंद के अंदर मदनी को गिरफ्तार तो करो। 

मौलवियों के भाषण की वीडियो रिकॉर्डिंग कराए जाने की मांग
उन्होंने कहा कि कानपुर ही नहीं, हिंदुस्तान में जहां-जहां दंगा होता है। वहां पीएफआई का हाथ होता है, आईएसआई का हाथ होता है। मैं सरकार से कहना चाहती हूं कि जुमे की नमाज के बाद जब मौलवियों का भाषण होता है तो उसकी वीडियो रिकॉर्डिंग कराई जाए और जहां पर दंगे होते हैं। वहां के मदरसे और मस्जिद को तुरंत प्रतिबंधित कर दिया जाए, फिर कहीं दंगा नहीं होगा। अल्लाह भी खुश होगा और पूरा मोहल्ला भी खुश होगा।

नूपुर शर्मा के निष्कासन के बाद राजनीतिक हलचल जारी, साध्वी प्राची ने समर्थन में दिया बड़ा बयान

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Ghaziabad Suicide Mystery: पिता की 3 शादियां, 2 करोड़ कर्ज या कोरियन गेम-क्या है असली वजह?
चाइनीज़ मांझे पर योगी सरकार का सबसे बड़ा एक्शन, अब मौत हुई तो सीधे हत्या का मुकदमा