शादी में अनोखा बवाल: मामूली सी बात पर बारातघर बना अखाड़ा, दूल्हे पर भी चले लात-घूसे

शादी-समारोह में अक्सर वाद-वाद हो ही जाती है। कुछ जगहों पर मामले को जैसे-तैसे शांत करा दिया जाता है। छोटी-छोटी बातों पर भी कई बार नौबत मारपीट तक जा पहुंचती है। कुछ इसी तरह का मामला यूपी के पीलीभीत जिले से सामान आया है। यहां जयमाल के बाद जनरेटर बंद होने पर एक बारात अखाड़ा बन गया। 

Asianet News Hindi | Published : Jul 10, 2022 10:50 AM IST / Updated: Aug 01 2022, 08:06 PM IST

पीलीभीत: यूपी में शादी समारोह में अगसर हंगामा देखने को मिलता है। लेकिन इस बार बारातघर को ही अखाड़ा बना दिया गया। इसमे दुल्हे की भी जमकर पिटाई हो गई। मामला इतना बिगड़ गया कि दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया औऱ मामला थाने पहुंच गया। बवाल के पीछे का कारण हैरान कर देने वाला है। दरअसल जयमाल के बाद जनरेटर बंद हो गया जिसकी वजह से दोनों पक्षों मे कहासुनी हुई जो मारपीट में बदल गई। 

दूल्हे को भी पड़ी मार
शादी-समारोह में अक्सर वाद-वाद हो ही जाती है। कुछ जगहों पर मामले को जैसे-तैसे शांत करा दिया जाता है। छोटी-छोटी बातों पर भी कई बार नौबत मारपीट तक जा पहुंचती है। कुछ इसी तरह का मामला यूपी के पीलीभीत जिले से सामान आया है। यहां जयमाल के बाद जनरेटर बंद होने पर एक बारात अखाड़ा बन गया। वर वधू पक्ष में जमकर लात घूंसे और लाठियां चलीं। इस दौरान दूल्हे को भी लट्ठ पड़ने की बात कही जात रही है। सात फेरों से पहले बारात घर में बवाल देखकर दुल्हन तिलमिला उठी। उसने तुरंत ऐसा फैसला सुनाया जिसने सभी को हैरान कर दिया। बात थाने तक जा पहुंची, लेकिन बात नहीं बन सकी।

Latest Videos

यह था पूरा मामला
शाहजहांपुर के कांठ थाना क्षेत्र के गांव जोरावन के रहने वाले रविन्द्र कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि उन्होंने अपने बेटे की शादी बिलसंडा थाना क्षेत्र के गांव मुड़िया बिलहरा से तय की। शुक्रवार को तय कार्यक्रम के मुताबिक वो बारात लेकर गांव पहुंचे। स्वागत सत्कार हुआ। खाना पीना होने के बाद बाराती नाचते गाते हुए द्वारचार पर पहुंचे। यहां जयमाला की रस्म के बाद अचानक जनरेटर बंद हो गया। जिसके बाद हुई कहासुनी में मारपीट शुरू हो गई। वहां पर मौजूद लोगों ने मामला शांत कराया। हालांकि लड़की पक्ष ने भी पुलिस को तहरीर दी है। हंगामे मारपीट के बाद लड़की ने भी शादी से इंकार कर दिया। दूल्हा अपना जेवर वापस दिलाने की मांग पर अड़ा था। एसओ अचल वर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों को सुना जा रहा है। आरोपों की जांच कर रहे हैं।

यूपी का मोस्ट वीवीआईपी शहर बना सड़क हादसों का गढ़, मरने वालों के हैरान कर देने वाले आंकड़े

Share this article
click me!

Latest Videos

PM Modi LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में जनसभा को संबोधित किया
घूंघट में महिला सरपंच ने अंग्रेजी में दिया जोरदार भाषण, IAS Tina Dabi ने बजाई तालियां
झारखंड में सिर्फ भाजपा ही कर सकती है ये काम #shorts
UP के जैसे दिल्ली में भी... आतिशी ने BJP पर किया सबसे बड़ा वार
Akhilesh Yadav LIVE: माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता