उत्तराखंड: एनडीए पद की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू कल पहुंचेंगी देहरादून, एयरपोर्ट में होगा भव्य स्वागत

राष्ट्रपति पद की राजग उम्मीदवार मुर्मू देश भर में सभी राज्यों में जाकर सांसदों और विधायकों से मुलाकात कर रही हैं। इसी सिलसिले में वह कल उत्तराखंड की राजधानी देहरादून पहुंचेंगी। यहां पर वो सासंदों व विधायकों से मुलाकात करेंगी। इतना ही नहीं उनका स्वागत एयरपोर्ट में भव्य तरीके से होगा।

Asianet News Hindi | Published : Jul 10, 2022 10:49 AM IST

देहरादून: एनडीए के लिए राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू इस समय देश के सभी राज्यों में जाकर सांसदों और विधायकों से मुलाकात कर रही हैं। इसी कड़ी में मुर्मू का प्रोग्राम उत्तराखंड में कल 11 जुलाई को तय हुआ है। कल मुर्मू राज्य की राजधानी देहरादून पहुंचेगी। राष्ट्रपति पद के लिए राजग की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का जौलीग्रांट स्थित देहरादून एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत होगा। उनके स्वागत को लेकर प्रदेश भाजपा संगठन ने सारी तैयारियां कर ली हैं। एयरपोर्ट पर स्वागत कार्यक्रम के बाद मुर्मू बीजापुर स्थित राज्य अतिथि गृह पहुंचेंगी।

11 जुलाई को सांसदों व विधायकों को मिले निर्देश
राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू बीजापुर स्थित राज्य अतिथि गृह पहुंचेंगी। यहां कुछ समय विश्राम के बाद वह मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में आएंगी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने सभी सांसदों व विधायकों को 11 जुलाई को समय पर देहरादून पहुंचने के निर्देश दे दिए हैं। पार्टी के प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार के मुताबिक, उनके आगमन कार्यक्रम बन गया है। पार्टी के सभी विधानसभा सदस्यों और सांसदों को सूचना भेजी गई है। 

कौशिक ने सांसदों, विधायकों व पदाधिकारियों की बुलाई बैठक
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने 11 जुलाई को अपराह्न दो बजे प्रदेश पार्टी मुख्यालय में सभी सांसदों, विधायकों और पार्टी पदाधिकारियों की बैठक बुलाई है। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि बैठक में प्रदेश प्रभारी राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम, सह प्रभारी रेखा वर्मा, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। बैठक में सभी प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चों के अध्यक्ष व जिला अध्यक्ष भी बैठक में शामिल होंगे। इसी दौरान वह सासंदों व विधायकों से व्यक्तिगत मुलाकात करेंगी और चुनाव में उनसे समर्थन की अपील करेंगी। 

जानिए कौन है राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू 
बता दें कि झारखंड की गवर्नर द्रौपदी मुर्मू को एनडीए का उम्मीदवार घोषित किया गया है। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी का ऐलान कर दिया है। द्रौपदी मुर्मू अगर राष्ट्रपति का चुनाव जीत जाती है तो वह अनुसूचित जनजाति से आने वाली देश की पहली आदिवासी राष्ट्रपति होंगी। उनके करियर की शुरुआत सिंचाई विभाग में असिस्टेंट के रूप में की थी। मुर्मू की प्रारंभिक शिक्षा बीए तक की शिक्षा मयूरभंज में हासिल की है। उनकी प्रारंभिक पढ़ाई भुवनेश्‍वर के रमादेवी वुमेंस कॉलेज से हुई है। मुर्मू संथाल जाति से ताल्लुक रखने वाली रायरंगपुर से विधायक रह चुकी हैं।

बदरीनाथ मंदिर की दीवार पर आई दरार, ASI के माध्यम से होगा धाम का रखरखाव, जानें कब शुरू होगा मरम्मत का काम

महिला से सामूहिक दुष्कर्म मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, मजदूरी देने के बहाने ले गए थे युवक

पूर्व IAS रामविलास यादव को विजिलेंस स्पेशल कोर्ट ने रिमांड के लिए दी मंजूरी, सवालों के नहीं दिए थे जवाब

Read more Articles on
Share this article
click me!