गो-तस्करों ने कर दी पुलिस पर फायरिंग, सिपाही के बाजू में लगी गोली, इंस्पेक्टर की बची जान

Published : Jun 08, 2022, 11:52 AM IST
गो-तस्करों ने कर दी पुलिस पर फायरिंग, सिपाही के बाजू में लगी गोली, इंस्पेक्टर की बची जान

सार

पुलिस को देखकर गो-तस्करों ने फायरिंग करना शुरू कर दी। पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ दो घंटे चली। मुठभेड़ में तीन बदमाश सलमान, हसीन और शोएब को गिरफ्तार कर लिया है। बदमाश सलमान और हसीन गोली लगने से घायल हो गया।

सहारनपुर: यूपी में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ लगातार जारी है। ऐसे में कई बार पुलिसकर्मी भी बदमाशों की गोली का शिकार बन रहे हैं। थाना बिहारीगढ़ के ताल्हापुर के जंगल में देर रात गो-तस्करों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई। 

दो घंटे चली मुठभेड़
पुलिस को देखकर गो-तस्करों ने फायरिंग करना शुरू कर दी। पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ दो घंटे चली। मुठभेड़ में तीन बदमाश सलमान, हसीन और शोएब को गिरफ्तार कर लिया है। बदमाश सलमान और हसीन गोली लगने से घायल हो गया। मुठभेड़ में बदमाशों की एक गोली कांस्टेबल देवेंद्र दाहिनी बाजू में लग गई। एक बदमाश सद्दाम फरार होने में कामयाब हो गया। 

कांस्टेबल के हाथ में लगी गोली
पुलिस ने बदमाशों से एक कार, एक बाइक और एक जिंदा गाय व अवैध असलहा बरामद किया है। इंस्पेक्टर मनोज चौधरी टीम के साथ गांव कुरडीखेड़ा नदी पर चेकिंग कर रही थे। तभी स्वाट टीम प्रभारी जयवीर सिंह एवं सर्विलांस प्रभारी अजब सिंह अपनी टीम के साथ इनामी बदमाशों की तलाश करते हुए वहां पहुंच गए। तभी सूचना मिली की कुछ बदमाश एक गाय को लेकर ताल्हापुर के जंगल की ओर गए है। 

पुलिस जंगल की ओर दौड़ पड़ी। पुलिस को आता देख गो-तस्करों ने पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। काउंटर फायरिंग में दो बदमाश घायल हो गए। पुलिस ने मौके से तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि एक भागने में कामयाब हो गया। मुठभेड़ के दौरान कांस्टेबल देवेंद्र की दाहिनी बाजू में गोली लगी। जिससे वह तेजी से चींखने लगा। 

इंस्पेक्टर के सीने में लगी गोली
इंस्पेक्टर मनोज चौधरी जैसे ही कांस्टेबल के पास पहुंचे तो बदमाशों ने इंस्पेक्टर पर गोली चला दी। गोली सीधा सीने में जाकर लगी। गनीमत रही कि इंस्पेक्टर ने बुलेट प्रूफ जैकेट पहन रखी थी। जिससे उनकी जान बच गई। पुलिस ने कांस्टेबल और दोनों घायल बदमाशों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

इंस्पेक्टर मनोज चौधरी ने बताया कि तीन गो-तस्करों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया है। जबकि एक बदमाश फरार हो गया है। मुठभेड़ में दो बदमाश घायल हुए है। साथ ही एक कांस्टेबल भी घायल हुआ है। तीनों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।

कानपुर हिंसा: उपद्रवियों की 100 से ज्यादा अवैध इमारतें चिन्हित, बुलडोजर चलाने की तैयारी

कानपुर हिंसा: सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट मामले में बीजेपी नेता गिरफ्तार, 9 लोगों पर केस दर्ज

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

गोरखपुर मकर संक्रांति खिचड़ी मेला: CM योगी ने तैयारियों की समीक्षा की
प्रयागराज माघ मेला क्षेत्र में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड ने तत्परता से तुरंत पाया काबू