संभल: महामण्डलेश्वर यतींद्रानंद गिरी एएमयू को लेकर दिया बड़ा बयान, जानिए क्या रखी मांग

Published : Aug 04, 2022, 04:03 PM IST
संभल: महामण्डलेश्वर यतींद्रानंद गिरी एएमयू को लेकर दिया बड़ा बयान, जानिए क्या रखी  मांग

सार

संभल में कल्की जयंती के कार्यक्रम में पहुंचे जूना अखाड़ा के महामण्डलेश्वर यतींद्रानंद गिरी ने एएमयू से मुस्लिम शब्द हटाने की मांग की। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी का ही नाम बदलकर नया नाम महापुरुष रखा जाए।

संभल: अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी अक्सर चर्चा में बनी रहती है। इस बार महामण्डलेश्वर यतींद्रानंद गिरी के बयान के बाद एक बार फिर से यूनिवर्सिटी चर्चा में आ गई है। बता दें कि बीते एक दिन पहले इस्लामिक स्टडीज डिपार्टमेंट ने यूनिवर्सिटी में सनातन धर्म की पढ़ाई कराए जाने के फैसले किया था। इसको लेकर अब सियासत शुरू हो गई है।

एएमयू से मुस्लिम शब्द हटाने की मांग
संभल में कल्की जयंती के कार्यक्रम में पहुंचे जूना अखाड़ा के महामण्डलेश्वर यतींद्रानंद गिरी ने एएमयू से मुस्लिम शब्द हटाने की मांग की। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी का ही नाम बदलकर नया नाम महापुरुष रखा जाए।

दुनिया में एक ही धर्म होने का किया गया दावा
महामंडलेश्वर यतींद्रानंद गिरी ने कहा कि दुनिया मे केवल एक ही धर्म है, वो धर्म सनातन धर्म है। सनातन धर्म दुनिया का यतार्थ और सत्य धर्म है। सनातन धर्म अब अपने स्वरूप को प्राप्त हो रहा है। पूरी दुनिया को अब सनातन धर्म की छत्र छाया में आना पड़ेगा। क्योंकि, सनातन धर्म ही केवल सद्भाव,आत्मभाव और ब्रह्मभाव की बात करता है। पूरी दुनिया एक ही ईश्वर की संतान है।

एएमयू का नाम किसी महापुरुष पर होना चाहिए
साथ ही उन्होंने कहा कि अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के नाम से मुस्लिम शब्द भी हटना चाहिए। विश्वविद्यालय कोई भी हो उसमे धर्म, सम्प्रदाय और पंत नही होना चाहिए। विश्वविद्यालयों में केवल शिक्षा होनी चाहिए। जिससे कि अच्छे और संस्कारी छात्र निकल सके। इसलिए हमारी मांग है कि अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी का भी नाम बदलकर किसी महापुरुष के नाम पर रखा जाना चाहिए।

प्रयागराज: सीएम योगी से मिलने के लिए 7 साल का बादल पैदल हुआ रवाना, करना चाहता देश के लिए बड़ा काम

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 5 August 2026: दिल्ली-NCR से छत्तीसगढ़ तक बारिश का अलर्ट, जानिए आपके शहर का हाल
अब गोरखपुर भी बनेगा लखनऊ जैसा? राप्ती नदी किनारे बनने जा रहा है शानदार River Front