यूपी की टीचर बनी हैवान, थप्पड़ से मन नहीं भरा तो सात साल के छात्र के मुंह में डाल दिया डंडा

Published : Jul 10, 2022, 05:32 PM IST
यूपी की टीचर बनी हैवान, थप्पड़ से मन नहीं भरा तो सात साल के छात्र के मुंह में डाल दिया डंडा

सार

टीचर रोशनी ने अंकित से पहाड़ा सुनाने को कहा। जब वह नहीं सुना पाया तो उसको पहले थप्पड़ मारना शुरू किया। इतने से भी जब उसका गुस्सा शांत नहीं हुआ तो उसने बच्चे के मुंह में डंडा डाल दिया। इससे बच्चे को अंदरूनी चोट लग गई।

प्रयागराज: उरुवा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय ओनौर टीचर की हैवानियात का मामला सामने आया है। आरोपी टीचर ने पहले सात साल के मासूम की जमकर पिटाई की। और जब इसके बाद भी उसका मन नहीं भरा तो मुंह में डंडा डाल दिया। बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया है। बता दें कि पहाड़ा न सुनाने को लेकर  शिक्षिका रोशनी मिश्रा ने इस हैवानियत भरे काम को अंजाम दिया है। फिलहाल आरोपी टीचर को बीएसए ने निलंबित कर दिया है। 

पहले थप्पड़ मारे फिर मुंह में डंडा डाल दिया
ओनौर गांव के अनिल कुमार प्रजापति का बेटा सात साल के अंकित कुमार प्रजापति क्लास-2 का छात्र है। उसी स्कूल में रोशनी मिश्रा सहायक अध्यापक के पद पर तैनात हैं। रोशनी ने अंकित से पहाड़ा सुनाने को कहा। जब वह नहीं सुना पाया तो उसको पहले थप्पड़ मारना शुरू किया। इतने से भी जब उसका गुस्सा शांत नहीं हुआ तो उसने बच्चे के मुंह में डंडा डाल दिया। इससे बच्चे को अंदरूनी चोट लग गई। जब रोता हुआ बच्चा घर पहुंचा तो उसने अपने मां-बाप से इसकी शिकायत की। बताया कि टीचर ने कैसे बेरहमी से उसे पीटा है।

बीएसए ने आरोपी टीचर को किया निलंबित
प्रयागराज के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी यानी बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि परिजनों की शिकायत और साक्ष्यों के आधार पर आरोपी शिक्षिका को निलंबित कर दिया गया है। आगे की विभागीय कार्रवाई के लिए जांच की जा रही है। यह गंभीर बात है। शिक्षा-व्यवस्था में अगर कोई बच्चा नहीं पढ़ता है तो उसकी काउंसिलिंग करना चाहिए न कि पीट-पीटकर उसे घायल कर देना चाहिए। मेजा थाने में परिजनों की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। एसओ मेजा धीरेंद्र सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। अंकित का मेडिकल कराया गया है। मेडिकल रिपोर्ट और आरोपी शिक्षिका से पूछताछ के आधार पर धाराएं बढ़ाई जाएंगी।

फावड़े से गला काटकर देवर ने भाभी को उतारा मौत के घाट, जानिए क्या था पूरा मामला

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 18 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 6 राज्यों का मौसम, कहीं बारिश-तूफान तो कहीं उमस, जानिए आपके शहर का हाल
3 महीने के बच्चे के पेट में मिला 8 हफ्ते का भ्रूण, बरेली में डॉक्टर भी रह गए हैरान