प्रेमी के तिलक समारोह में पहुंची गर्भवती प्रेमिका, रिश्तेदारों के सामने खोली पोल

Published : May 28, 2022, 12:58 PM IST
प्रेमी के तिलक समारोह में पहुंची गर्भवती प्रेमिका, रिश्तेदारों के सामने खोली पोल

सार

चोलापुर थाना क्षेत्र के अजगरा चौकी अजगरा पुलिस चौकी अन्तर्गत एक गांव में गुरुवार रात एक युवक के तिलक समारोह में गांव की ही एक युवती मौके पर पहुंची और खुद को युवक की प्रेमिका बताते हुए हंगामा करने लगी। उसने आरोप लगाया कि जिस युवक का तिलक चढ़ रहा है वह उसका प्रेमी है और उसके पेट में इनका बच्चा है। 

वाराणसी: प्रेमी का तिलक चल रहा था तभी गर्भवती प्रेमिका ने वहां पहुंच कर हंगामा शुरु कर दिया।  प्रेमिका ने सभी रिश्तेदारों के सामने युवक की पोल खोल कर रख दी। युवक ने प्रेमिका से प्रेम का नाटक कर के शारीरिक संबंध तक कायम कर लिए। युवती गर्भवती तक हो गई। इसके बाद युवक ने युवती ने दूरी बनाना शुरू कर दिया और गुपचुप विवाह की तैयारियों में भी जुट गया। 

प्रेमी के तिलक में पहुंची प्रेमिका
चोलापुर थाना क्षेत्र के अजगरा चौकी अजगरा पुलिस चौकी अन्तर्गत एक गांव में गुरुवार रात एक युवक के तिलक समारोह में गांव की ही एक युवती मौके पर पहुंची और खुद को युवक की प्रेमिका बताते हुए हंगामा करने लगी। उसने आरोप लगाया कि जिस युवक का तिलक चढ़ रहा है वह उसका प्रेमी है और उसके पेट में इनका बच्चा है। 

शादी होने पर आत्महत्या कर लेने की दी धमकी
इतना ही नही उसने शादी होने पर जान दे देने की धमकी दे डाली। मौके पर मौजूद लोग हतप्रभ रह गए। युवती ने आरोप लगाया कि शादी का झांसा देकर मेरे साथ कई बार दुष्कर्म किया। अब धोखा देकर शादी रचाने जा रहा है। युवती का हंगामा देख तिलक चढ़ाने वाले बीच में ही रस्म छोड़कर वापस लौट गए। 

युवक गुपचुप तरह से कर रहा था शादी
युवक की शादी जहां तय हुई वहां पूर्व का प्रेम और गर्भवती प्रेमिका के बारे में पूरी जानकारी छिपा ली गई। इसके बाद गुपचुप तिलक की तैयारी भी शुरू कर दी गई। वहीं किसी तरह गर्भवती हो चुकी प्रेमिका को तिलक चढ़वाने की जानकारी मिली तो युवक के घर तिलक समारोह के दौरान ही युवती पहुंच गई। 

तिलक चढ़ाने आए लोग हुए वापस
तिलक चढ़ा रहे लोगों के सामने ही युवती ने अपने प्रेमी की करतूतों को उजागर कर दिया तो तिलक चढ़ाने आए लोग भी सन्‍न रह गए। वहीं धोखेबाज प्रेमी नजर चुराने लगा। एक एक कर युवक की धोखेबाजी को युवती ने उजागर किया तो कुछ लोग मौके पर चुपचाप निकल गए। दूसरी ओर तिलक चढ़ाने आए लोग भी युवती की बातें सुनकर फरार हो गया। 

राज्य सरकार ने महिला कर्मचारियों को दी बड़ी राहत, लिखित सहमति के बिना काम करने के लिए नहीं किया जाएगा बाध्य

पुलिस और बदमाश के बीच फायरिंग में एसपी की बुलेटप्रूफ जैकेट में लगी गोली, जानिए आगे क्या हुआ

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Prayagraj Weather: दिन में ठंडी हवाएं, रात में गिरेगा तापमान, जानिए आज प्रयागराज में मौसम का हाल
Lucknow Weather Update: पछुआ हवाओं से और बढ़ेगी ठंड? जानिए लखनऊ के मौसम का ताजा हाल