UP Police ने ट्टीट किया शोले फिल्म की सीन, लिखा-गब्बर को मिली किस बात की सजा ?

Published : Jan 24, 2021, 02:51 PM ISTUpdated : Jan 24, 2021, 02:53 PM IST
UP Police ने ट्टीट किया शोले फिल्म की सीन, लिखा-गब्बर को मिली किस बात की सजा ?

सार

कोविड-19 के खतरों के प्रति जागरूकता के लिए खाकी ने अलग अंदाज में वीडियो तैयार किया है। इसके लिए डाकू और पुलिस के बीच मुकाबले के एक ऐसे दृश्य को चुना, जिसने कुछ सेकेंड में ही पूरी बात कह दी। बता दें कि 'गब्बर' और 'ठाकुर' के किरदार के साथ बनाई गई इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।  

लखनऊ (Uttar Pradesh)। फिल्म 'शोले' के एक सीन को यूपी पुलिस ने अपने ट्टिटर पर शेयर किया है। साथ ही ट्टीट किया है कि गब्बर को मिली किस बात की सज़ा ?। जी हां, यूपी पुलिस के इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है। जिसके बारे में आज हम आपको विस्तार से बता रहे हैं।

'गब्बर' और 'ठाकुर' के किरदार पर बनी है वीडियो
कोविड-19 के खतरों के प्रति जागरूकता के लिए खाकी ने अलग अंदाज में वीडियो तैयार किया है। इसके लिए डाकू और पुलिस के बीच मुकाबले के एक ऐसे दृश्य को चुना, जिसने कुछ सेकेंड में ही पूरी बात कह दी। बता दें कि 'गब्बर' और 'ठाकुर' के किरदार के साथ बनाई गई इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

वीडियो में क्या है सीन
यूपी पुलिस ने कोरोना के प्रति जागरूकता के लिए शोले का वह सीन ट्वीट किया, जिसमें गब्बर सिंह खुले में थूकता है और फिर इंस्पेक्टर ठाकुर बलदेव सिंह से बचकर भागने का प्रयास करता है। घोड़े पर सवार इंस्पेक्टर बलदेव सिंह भाग रहे गब्बर का पीछा कर उसे दबोच लेते हैं। संदेश साफ है कि खुले में थूकना अपराध है और पुलिस कार्रवाई के लिए तत्पर है। इसी के साथ पुलिस ने लोगों से सार्वजनिक स्थान पर न थूकने की सीधी अपील की है। 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

मेरठ की जहरीली बीवी!, आधी रात को बिस्तर पर लेकर आई सांप, फिर जो हुआ वो खतरनाक था
Weather Forecast 18 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 6 राज्यों का मौसम, कहीं बारिश-तूफान तो कहीं उमस, जानिए आपके शहर का हाल