कमांडोज़ मेंटॉर ग्रेंडमास्टर शिफुजी का अपमान करना अखिलेश यादव को पड़ा भारी, हुई बोलती बंद!

तथ्यों के बारे में जांच-पड़ताल किए बिना ही अखिलेश यादव ने ट्वीट कर दिया। मास्टर शिफूजी के खिलाफ इस पोस्ट पर उनके समर्थन में कई कमेंट्स आए हैं। 

Asianet News Hindi | Published : Jul 2, 2022 10:24 AM IST / Updated: Jul 04 2022, 02:03 PM IST

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने फेसबुक और ट्विटर के वेरिफाइड अकाउंट से ग्रांडमास्टर शिफूजी के खिलाफ एक तरफा, बिना जांचा-परखा और तथ्यहीन ट्वीट किया था। इसमें इंडिया टुडे ने वर्ष 2016-17 वाले एक पुराने आर्टिकल का स्क्रीन शॉट पोस्ट किया था। यह ऐसा लग रहा था कि बिना वर्तमान तथ्य जांचे जैसे- मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच और रक्षा मंत्रालय, सम्भावित ही मिलेट्री इंटेलिजेंस द्वारा ग्रांडमास्टर शिफूजी को 2017 में डिटेल्ड इंक्वायरी में क्लीन चिट दी गयी थी। 

बताया जा रहा है कि इन तथ्यों के बारे में जांच-पड़ताल किए बिना ही अखिलेश यादव ने ट्वीट कर दिया। मास्टर शिफूजी के खिलाफ इस पोस्ट पर जब आप कमेंट्स पढ़ेंगे तो समझ आएगा कि अखिलेश यादव आज तक की पूरी राजनैतिक जीवन यात्रा में सबसे बुरी तरह से ट्रोल हो रहे हैं। लाखों देशभक्त हिंदू-मुस्लिम-सिख ईसाई युवाओं ने देश-विदेश से ग्रांडमास्टर शिफूजी के समर्थन में तथ्यों के साथ मोर्चा खोल दिया है। ये सभी युवा मास्टर शिफूजी महाराज को अपना आदर्श, गुरु और एक सच्चा बेबाक दलेर राष्ट्रभक्त मानते हैं। 

Latest Videos

इस प्रकार का समर्थन और करोड़ों युवाओं का भरोसा यह साबित करता है कि आज देश में एक ऐसा क्रांतिकारी व्यक्तित्व है जिनका नाम मास्टर शिफूजी है। इनके समर्थकों, शिष्यों को सबसे पहले गर्व है हिंदुस्तानी होने पर और जात-पात ऊंच-नीच के अलावा सिर्फ अपने गुरु मास्टरजी के द्वारा बताए गए राष्ट्रहित के मार्ग पर चल रहे हैं। क्या सम्भावित कारण हो सकता है, अखिलेश यादव की इस प्रकार की ट्वीट का, जिसके कारण उन्हें ये सब सुनना पड़ रहा,और लाखों युवाओं का तर्कपूर्ण विरोध झेलना पड़ रहा?  

विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, अखिलेश यादव का ग्रांडमास्टर शिफूजी के विरुद्ध यह द्वेष पूर्ण अपमानजनक ट्वीट इसलिए किया गया हो सकता है, क्योंकि मास्टर शिफूजी द्वारा भारत गणराज्य के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी से 4 दिनों के बीच में देशहित के लिए निःस्वार्थ 2 बार हुई बैठकों में मास्टर शिफूजी द्वारा माननीय प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की अध्यक्षता वाली समिति, भारतीय सेनाओं के प्रमुखों और NSA अजित डोभाल जी के द्वारा प्रस्तावित और रक्षा मंत्रालय द्वारा पारित अग्निवीर योजना में 2 वर्ष की छूट के निर्णय का समर्थन किया जो कि सम्भावित ही युवाओं के हित का उच्च निर्णय है। 

मास्टर शिफूजी ने निःस्वार्थ के साथ विनम्र सुझाव दिए और इसके साथ-साथ ग्रांडमास्टर शिफूजी द्वारा Indian special forces को निरंतर रूप से मिट्टी सिस्टम की निःशुल्क कमांडोज मेंटॉरिंग दिए जाने वाले निःस्वार्थ सदैव की तरह निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान करने का प्रस्ताव प्रेषित किया गया था। राजनैतिक विशेषज्ञों के अनुसार अखिलेश यादव की द्वेषपूर्ण ट्वीट मास्टर शिफूजी के ख़िलाफ़ शायद इस कारण से ही की गयी है? 

पकंज चौधरी नाम के एक यूजर ने शिफूजी के समर्थन में ट्वीट करते हुए लिखा, अखिलेश यादव किसी भी बेतुकी बात पर बोलने लगते हैं, बिना कोई सच जाने। शिफूजी सर ने कभी ये नहीं कहा कि मैं भारतीय सेना का हिस्सा हूं। वो सिर्फ कमांडो ट्रेनर हैं। वो भी बिना किसी फीस लिए भारतीय सेना को सेवा देते हैं। ऐसे महान व्यक्तित्व को ऐसे बोलते हुए शर्म आनी चाहिए आपको। इसमें शिफूजी को टैग भी किया गया है। 

वहीं, राहुल सिंह नाम के ट्वीट अकाउंट से लिखा गया, भाई साहब शब्दों पर नियंत्रण साधो। कहीं मेरे जैसे किसी युवा के हाथ लग गए जो शिफूजी गुरुदेव को अपना आर्दश मानते हैं तो तुम कहीं के नहीं रहोगे... ये चेतावनी है तुमको क्योंकि तुम अभी गुरुदेव का अपमान करके हमारी भावनाओं के साथ खेल रहे हो... अंत में हैश टैग के साथ जयहिंद लिखा है। 

एक यूजर ने लिखा, होश ठिकाना ला देंगे ये आपका, ये ठग नहीं बल्कि, लाखों युवा के प्रेरणादायक है, और लीगल लड़ाई के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। मेहनत करके ये अपना पहचान बनाए हैं। रिजर्वेशन में नहीं मिला ये पद उनको। जय हिंद गुरुजी। इसके साथ ही यह ट्वीट शिफूजी को टैग भी किया गया है। 

विपुल वी द्विवेदी नाम के यूजर ने कहा, बिना जांचे परखे किसी पर लांछन लगा देना आपके वैचारिक खोखलेपन और अपरिपक्वता को दिखाता है। मास्टर जी शारीरिक शिक्षा और कलरीपयटू के आकाश में दीप्तिमान सूर्य हैं! आप जैसे लोग आंख खोल के उनकी तरफ देख भी नहीं पाओगे। वंदे मातरम। 

वहीं, प्रिस्ट ऑफ इंडिया नाम के यूजर ने लिखा, मात्र एक प्रतिशत भी यदि आप होते तब भी हम सोचते। शिफूजी हम जैसे कइयो के लिए आदरणीय और आदर्श है। 

रोहित गिरी नाम के एक यूजर ने लिखा, किस वीडियो में इन्होंने कहा है कि मै आर्मी का आदमी हूं। जल तो इसलिए रही है सबकी कि खरी-खरी बात करते हैं और राष्ट्र भक्त के साथ सच्चा इंसान बना रहे हैं लोगों को। और हां आपसे ज्यादा लोगों में पॉपुलर हैं ये। जनता आप लोगों से ज्यादा प्यार करती है भरोसा है लोगो को इन पर बस जलती तो यहां है। 

एक देशभक्त को या तो सड़कों पर लाठियां खानी चाहिए या जेल में रहना चाहिए, किंतु किसी देश भक्त को इतना नाम शोहरत इज्जत कैसे मिल गई बस यही बात कुछ लोगों को हजम नहीं होती। यह लोग पाकिस्तान के टुकड़ों पर पलने वाले सपोलों पर सवाल नहीं उठाएंगे। प्राउड ऑन यू शिफूजी। 

यह भी पढ़ें: ग्रैंडमास्टर ने बंद की सपा प्रमुख अखिलेश यादव और ट्रोलर्स की बोलती बंद, पूर्व सीएम नहीं दे सके शिफूजी का जवाब

Read more Articles on
Share this article
click me!

Latest Videos

धारा 370 पर मोदी ने खुलेआम दिया चैलेंज #Shorts
जम्मू के कटरा में PM Modi ने भरी हुंकार, शाही परिवार को धो डाला
तिरुपति लड्डू का भगवान वेंकटेश से कनेक्शन, क्यों 300 साल पुरानी परंपरा पर उठ रहे सवाल?
कौन हैं मुकेश अहलावत? आतिशी की टीम सबसे ज्यादा इनकी चर्चा क्यों
Akhilesh Yadav LIVE: माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता