UP में हैवानियत: 5 दरिंदे लड़की को नींद में घर घसीट ले गए, रेप के बाद सड़क पर फेंका..जिंदगी की जंग लड रही

Published : Aug 24, 2021, 12:54 PM ISTUpdated : Aug 24, 2021, 01:00 PM IST
UP में हैवानियत: 5 दरिंदे लड़की को नींद में घर घसीट ले गए, रेप के बाद सड़क पर फेंका..जिंदगी की जंग लड रही

सार

उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले से हैवानियत का मामला सामने आया है। जहां एक 14 साल की नाबालिग लड़की के साथ 5 दरिंदों ने गैंगरेप किया। पीड़िता की हालत गंभीर बताई जा रही।

रामपुर. उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले से हैवानियत का मामला सामने आया है। जहां एक 14 साल की नाबालिग लड़की के साथ 5 दरिंदों ने गैंगरेप किया। पीड़िता की हालत गंभीर बताई जा रही। पुलिस और परिजनों ने हालत को  देखते हुए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पैर और पेट में कई चोट के निशान हैं। 

नींद में पीड़िता के मुंह में कपड़ा ठूंसकर उठाकर ले गए
दरअसल, यह घिनौनी वारदात टांडा कोतवाली इलाके में रविवार आधी रात की बताई जा रही है। जहां पांच लड़की लड़की को उसके घर से उठाकर ले गए। आरोपियों ने नींद में पीड़िता के मुंह में कपड़ा ठूंसा और अगवा कर लिया। इसके बाद गांव की एक दुकान में ले जाकर बारी-बारी रेप किया।

रेप के बाद पीड़िता को बेहोशी की हालत में घर फेंक गए
पीड़िता ने विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी। इतना ही नहीं उसे बरी तरह से पीटा भी गया। पांचों आरोपी घटना को अंजाम देकर सुबह करीब 4 बजे बेहोशी की हालत में लड़की को उसके ही घर बाहर फेंककर भाग गए। सुबह घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस पहुंची और पीड़िता के बायन लेकर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर पांचों आरोपियों की तलाश में जुटी है।

बेटी के कराहने की आवाज सुनकर खुली परिवार की नींद
लड़की के पिता ने जानाकारी देते हुए बताया कि पूरा परिवार छत पर सो रहा था, जबकि बेटी नीचे आंगन में सो रही थी। आधी रात के बाद पांच दरिंदे घर में घुसे और बेटी को अगवा कर लिया। उसके चीखने की आवाज किसी को सुनाई नहीं दे इसलिए हैवानों ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। सुबह 4 बजे जब बेटी के दर्द से कराहने की आवाज सुनी तो परिवार की नींद खुली। मामले की जांच कर रहे पुलिस अधीक्षक डॉ. संसार सिंह बताया कि फिलहाल एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। जांच में सामने आया है कि पीड़िता और आरोपियों की पहले से जान-पहचान थी।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

योगी सरकार का बड़ा दावा: 8 साल में लाखों किसानों को मिला करोड़ों का सीधा भुगतान
UP Sports College Admission 2026: 518 सीटों के लिए 2600 आवेदन, युवाओं में खेल करियर का बढ़ा क्रेज