
मुदादाबाद. उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिल से एक बेहद ही अनोखा मामला सामने आया है। जहां एक महिला की शादी होने बाद भी अपने प्रेमी की याद आती थी। पति ने उसकी खुशी की खातिर उसे प्रेमी के साथ जीने के अपने सभी रिश्ते खत्म कर प्रेमी के पास भेज दिया। लेकिन अब उसे पति की याद आने लगी और वह पूर्व पति से बात करने लगी।
महिला का गजब प्यार ना प्रेमी को भल पा रही ना पति को
दरअसल, पति-पत्नी और वो का हैरान करने वाला यह मामला मुरादाबाद के मझोला थानाक्षेत्र का है। जहां महिला की सोमवार को नारी उत्थान केंद्र में काउंसिलिंग की गई। जहां युवती ने कहा कि वह 8 महीने तक प्रेमी के साथ रही, लेकिन पति को वह नहीं भूल पा रही है। इसलिए अब प्रेमी को छोड़कर अपने पूर्व पति के साथ रहना चाहती है।
पति और बेटी को छोड़ प्रेमी के साथ रहने को पहुंची
बता दें कि महिला की 5 साल पहले मझोला क्षेत्र में रहने वाले युवक के साथ शादी हुई थी। दोनों की एक बेटी भी है, दंपत्ति के बीच सबकुछ ठीक चल रहा था। लेकिन एक दिन पति ने पत्नी को किसी से फोन पर बात करते देखा। इसके बाद युवक उस पर नजर रखने लगा। फिर उसने पत्नी से पूरे मामले की पूछताछ की तो उसने बताया कि वह प्रेसी से बात करती है। शादी से पहले उसका जो प्रेमी उसे वह अब तक नहीं भूल पाई है।
प्रेमी के साथ रहकर भी पति को नहीं भूल पाई
पत्नी की प्रेम कहानी सुनने के बाद पति ने उसकी खुशी की खातिर अपने सारे रिश्ते खत्म करने कर लिए। फिर उसे प्रेमी से मिलवाने के लिए ले गया। महिला कुछ दिन तक तो प्रेमी के साथ रही, लेकिन तीन से चार महीने बाद उसे पति की याद आने लगी। इसके बाद वह पति से फोन पर बात करने लगी। इतना ही नहीं दोबारा से साथ रहने के लिए जिद तक करती। इस बात का पता जब उसके प्रेमी को पता चला तो दोनों में विवाद होने लगा। इतना ही नहीं इस बात पर प्रेमी ने महिला की पिटाई तक कर दी।
उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।