यूपी में मिली करारी हार के बाद प्रियंका गांधी का बैठक का दौर जारी, लोकसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा

प्रियंका गांधी राज्य विधान सभा के चुनाव के नतीजों की समीक्षा को लेकर आयोजित बैठक के बाद अब वरिष्ठ नेताओं एवं पदाधिकारियों से अलग अलग चर्चा कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस महासचिव का प्रदेश के कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं एवं पदाधिकारियों के साथ वन टू वन मुलाकातों का सिलसिला चल रहा है।

Asianet News Hindi | Published : Mar 17, 2022 11:36 AM IST

लखनऊ: कांग्रेस की उत्तर प्रदेश की प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा हाल ही में राज्य विधानसभा चुनाव में पार्टी की करारी हार को लेकर पिछले तीन दिनों से प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं से विचार विमर्श कर रही है। इस क्रम में उन्होंने गुरुवार को भी नेताओं से अलग-अलग मुलाकात की। 

सूत्रों के अनुसार प्रियंका की इस बातचीत में चुनाव नतीजों की समीक्षा के साथ ही लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी की रणनीति पर भी गहन चर्चा कर रही है। प्रियंका ने मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ सामूहिक रूप से यहां गुरुद्वारा रकाबगंज स्थित कांग्रेस के वार रूम में समीक्षा बैठक में गहन मंत्रणा की।

Latest Videos

प्रियंका गांधी राज्य विधान सभा के चुनाव के नतीजों की समीक्षा को लेकर आयोजित बैठक के बाद अब वरिष्ठ नेताओं एवं पदाधिकारियों से अलग अलग चर्चा कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस महासचिव का प्रदेश के कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं एवं पदाधिकारियों के साथ वन टू वन मुलाकातों का सिलसिला चल रहा है।

प्रियंका ने अब तक जिन नेताओ से बात की है उनमें प्रमोद तिवारी, आचार्य प्रमोद कृष्णन, सतीश अजमानी, पूर्व विधायक अजय राय, पूर्व अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, नवनर्विाचित विधायक वीरेंद्र चौधरी आदि शामिल हैं।
 

Read more Articles on
Share this article
click me!

Latest Videos

नवरात्र में भूलकर भी न करें ये 5 काम, जानें किन-किन चीजों का रखना चाहिए ध्यान । Navratri 2024
सावित्री जिंदल से भी अमीर है एक बंदा, जानें हरियाणा चुनाव में कौन है 10 सबसे अमीर प्रत्याशी?
हिजबुल्लाह चीफ की मौत के बाद 7 दिन में ही पैदा हो गए 100 'नसरल्लाह' । Nasrallah
इजरायल को खत्म कर देंगे...हाथ में बंदूक थाम खामेनेई ने किया वादा
हिजबुल्लाह-ईरान के सीने पर मौत का वार कर रहा इजराइल, क्या है इस देश का सुपर पावर