प्रत्याशियों की सूची को अंतिम रूप देने के लिए दिल्ली में मंगलवार को BJP की बड़ी बैठक, CM योगी होंगे शामिल

Published : Jan 10, 2022, 06:34 PM ISTUpdated : Jan 10, 2022, 06:35 PM IST
प्रत्याशियों की सूची को अंतिम रूप देने के लिए दिल्ली में मंगलवार को BJP की बड़ी बैठक, CM योगी होंगे शामिल

सार

मंगलवार को  दिल्ली में होने वाली बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य,  उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, महामंत्री संगठन सुनील बंसल, प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह भी बैठक में शामिल होंगे।

लखनऊ: यूपी चुनाव में प्रत्याशियों की घोषणा के लिए भाजपा नेताओं के बैठक कल दिल्ली में होगी। बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) सहित भाजपा के कई बड़े नेता शामिल होंगे। उम्मीद की जा रही है कि इसके बाद कभी भी भाजपा प्रत्याशियों की घोषणा कर सकती है।

बैठक में ये लोग होंगे शामिल
मंगलवार को  दिल्ली में होने वाली बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य,  उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, महामंत्री संगठन सुनील बंसल, प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह भी बैठक में शामिल होंगे।

सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने लखनऊ स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित चुनाव समिति की बैठक में भाग लेने के लिए पहुंचे।

मीडिया से बातचीत में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि हम प्रदेश में 300 प्लस सीटें जीतने के लिए सघन सम्पर्क अभियान शुरू करेंगे। 11 जनवरी से जनसंपर्क अभियान शुरू किया जाएगा। कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए डोर टू डोर प्रचार अभियान चलाया जाएगा। हम जनता के बीच मोदी-योगी सरकार की नीतियों को लेकर जाएंगे। हम प्रदेश के तीन करोड़ लाभार्थियों से संपर्क करेंगे।

उन्होंने बताया कि 14 जनवरी को प्रदेश के 27 हजार शक्ति केंद्रों पर खिचड़ी भोज का आयोजन किया जाएगा। जनता भाजपा के साथ है। सपा के साथ आजम खां, अतीक अहमद, मुख्तार अंसारी व इमरान मसूद हैं।
PM का नाम लिए बिना सपा संरक्षक मुलायम सिंह का तंज, देखिए क्या कहा

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Mein Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: यूपी में 45°C पारा के साथ भीषण लू जारी, जानिए लखनऊ-कानपुर समेत अपने शहर का हाल
Gorakhpur Shamli Expressway: बरेली के 53 गांवों की बदलेगी किस्मत, जमीन अधिग्रहण शुरू