कांग्रेस को लग सकता है बड़ा झटका, आरपीएन सिंह की BJP में जानें की अटकलें तेज

Published : Jan 22, 2022, 09:37 AM IST
कांग्रेस को लग सकता है बड़ा झटका, आरपीएन सिंह की BJP में जानें की अटकलें तेज

सार

आरपीएन सिंह पूर्वांचल में कांग्रेस का बड़ा चेहरा माने जाते हैं। अगर वह बीजेपी में शामिल होते हैं तो पूर्वी यूपी में कांग्रेस को खासा नुकसान सहना पड़ सकता है। बता दें, आरपीएन सिंह कुशीनगर के सैंथवार के शाही परिवार से आते हैं। उनका कांग्रेस से पुराना नाता रहा है और पार्टी के वफादार रहे हैं। 

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Vidhan Sabha Election ) से पहले कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगने जा रहा है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस के कद्दावर नेता आरपीएन सिंह (RPN Singh) भाजपा जॉइन कर सकते हैं। इसको लेकर अटकलें फिर तेज हो गई हैं। एक-दो दिन में जॉइनिंग पर फैसला हो सकता है। हालांकि, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हाल ही में आरपीएन सिंह ने खुद इसे महज एक अफवाह बताया है। उन्होंने एक बड़े न्यूज चैनल नेटवर्क से बातचीत के दौरान बताया कि वह कांग्रेस में ही रहेंगे।

कांग्रेस का बड़ा चेहरा माने जाते हैं RPN सिंह
आरपीएन सिंह पूर्वांचल में कांग्रेस का बड़ा चेहरा माने जाते हैं। अगर वह बीजेपी में शामिल होते हैं तो पूर्वी यूपी में कांग्रेस को खासा नुकसान सहना पड़ सकता है। बता दें, आरपीएन सिंह कुशीनगर के सैंथवार के शाही परिवार से आते हैं। उनका कांग्रेस से पुराना नाता रहा है और पार्टी के वफादार रहे हैं। अपने पिता सीपीएन सिंह की तरह वह भी पडरौना के विधायक रहे। साल 1996 से 2009 तक विधायक रहने के बाद आरपीएन सिंह 15वीं लोकसभा सदस्य बने। हालांकि, 16वें लोकसभा चुनाव में बीजेपी के राजेश पाण्डेय ने उन्हें हरा दिया। वहीं, यह भी बता दें कि आरपीएन सिंह कांग्रेस शासन में गृह राज्य मंत्री की जिम्मेदारी उठा चुके हैं।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने आगामी विधानसभा चुनाव में महिला सशक्तिकरण को बड़ा मुद्दा बनाया है। उनका नारा 'लड़की हूं लड़ शक्ति हूं' इस बात को दर्शाता है। वहीं, पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की दो लिस्ट भी जारी कर दी हैं। इनमें 176 प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं, जिनमें 66 महिला उम्मीदवार हैं। पार्टी ने जो 40 प्रतिशत सीट महिला आरक्षित होने का दावा किया था, वह निभाती दिख रही है। 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

तीन मिनट में मौत… पीछे छिपा था ब्लैकमेलिंग वीडियो? लेडी कॉन्स्टेबल पर चौंकाने वाले आरोप
UP SIR: 97% डिजिटाइजेशन पूरा, प्रवासी मतदाताओं के लिए जारी नए निर्देश