दुल्हन को विदा कराकर घर की जगह डेंटल कॉलेज ले गया दूल्हा, मामला जान लोगों के चेहरे पर आई मुस्कान

Published : Jan 22, 2022, 06:57 AM ISTUpdated : Jan 22, 2022, 07:05 AM IST
दुल्हन को विदा कराकर घर की जगह डेंटल कॉलेज ले गया दूल्हा, मामला जान लोगों के चेहरे पर आई मुस्कान

सार

विवाह के बाद दुल्हन को ससुराल से विदा कराकर दूल्हा घर के बदले सीधे डेंटल कॉलेज पहुंच गया। कॉलेज में दुल्हन की कार पहुंची तो छात्र से लेकर शिक्षक तक चौंक गए। लोग अचंभे में थे कि कॉलेज में दुल्हन की कार क्यों आई है।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के लखनऊ के एक नव विवाहित जोड़े के लिए शादी के बाद की घटना यादगार बन गई। हुआ यूं कि विवाह के बाद दुल्हन को ससुराल से विदा कराकर दूल्हा घर के बदले सीधे डेंटल कॉलेज पहुंच गया। कॉलेज में दुल्हन की कार पहुंची तो छात्र से लेकर शिक्षक तक चौंक गए। लोग अचंभे में थे कि कॉलेज में दुल्हन की कार क्यों आई है। कॉलेज ग्राउंड में मौजूद लोग कार के पास जमा हो गए। 

कार से जब अभिषेक सिंह नाम का दूल्हा बाहर आया तो बहुत से लोगों को मामला समझ आ गया, लेकिन कई अब भी इस बात से हैरान थे कि दूल्हा दुल्हन को लेकर कॉलेज क्यों आया है। सभी ने अभिषेक पर सवालों की बारिश कर दी। परीक्षा में शामिल होने के लिए जारी प्रवेश पत्र दिखाते हुए अभिषेक ने कहा कि घर जाता तो देर हो जाती, इसलिए ससुराल से सीधे कॉलेज आया हूं। मामला जानने के बाद लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ गई। 

दरअसल, दूल्हा अभिषेक सिंह की बारात लखनऊ के आलमबाग से कानपुर गई थी। गुरुवार रात अभिषेक की शादी कीर्ति के साथ हुई और शुक्रवार सुबह विदाई हो गई। शुक्रवार को ही अभिषेक की बीडीएस फाइनल ईयर की परीक्षा सुबह 11 बजे से होने वाली थी। दुल्हन को घर पहुंचाने और रीति रिवाज के बाद समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचना संभव नहीं था। ऐसे में अभिषेक ने अपनी परेशानी दुल्हन को बताई। 

कार में बैठी दुल्हन करती रही इंतजार
पति की परेशानी सुन दुल्हन भी साथ कॉलेज जाने को तैयार हो गई। इसके बाद अभिषेक घर जाने की जगह सीधे रायबरेली रोड स्थित डेंटल कॉलेज पहुंच गया और समय से परीक्षा में शामिल हो गया। परीक्षा शाम 3:30 बजे समाप्त हुई। इस दौरान दुल्हन कार में बैठी रही। कॉलेज की छात्राओं ने दुल्हन को पानी और नास्ता दिया। परीक्षा समाप्त होने के बाद दूल्हा अभिषेक आया। अभिषेक के साथी छात्रों ने दूल्हा-दुल्हन के साथ सेल्फी खिंचवाई और दोनों को शादी की बधाई दी। इसके बाद दूल्हा अपनी दुल्हन के साथ घर लौट गया।

 

ये भी पढ़ें

जेपी नड्डा के कार्यक्रम में हंगामा, बेटी का टिकट काटे जाने पर बिफर पड़े पिता फर्श पर लेटकर जताया विरोध

विधानसभा चुनाव लड़ सकती हैं प्रियंका गांधी, CM कैंडिडेट के सवाल पर कहा- सब जगह दिख रहा मेरा चेहरा

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Police Result 2026 जल्द! कटऑफ, मेरिटलिस्ट और PET-PST पर क्या है लेटेस्ट अपडेट? जानिए यहां
Weather Forecast 31 July 2026: दिल्ली-NCR, एमपी, महाराष्ट्र से राजस्थान तक 7 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें आपके शहर का हाल