अमरोहा में महिला की बेहरमी से हत्या, शव देखकर दंग रह गए पुलिसकर्मी

Published : Mar 13, 2022, 04:05 PM IST
अमरोहा में महिला की बेहरमी से हत्या, शव देखकर दंग रह गए पुलिसकर्मी

सार

आदमपुर थाना इलाके के एक गांव में किसान का परिवार रहता है। घर गांव के बाहरी छोर पर बना हुआ है। शनिवार की रात को किसान खेत पर फसल की सिंचाई करने के लिए गया था। इस बीच घर पर उसकी 25 वर्षीय पत्नी और दो बच्चे सोए हुए थे। रात में किसी समय अज्ञात आरोपियों ने महिला की हत्या कर दी। 

अमरोहा: उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में महिला की हत्या का मामला सामने आया है। शव निर्वस्त्र अवस्था में मिलने पर दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

जानकारी के अनुसार, आदमपुर थाना इलाके के गांव में शनिवार की रात महिला की घर में सोते समय सिर पर वार कर हत्या कर दी गई। उसका शव निर्वस्त्र अवस्था में पड़ा मिला। दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

आदमपुर थाना इलाके के एक गांव में किसान का परिवार रहता है। घर गांव के बाहरी छोर पर बना हुआ है। शनिवार की रात को किसान खेत पर फसल की सिंचाई करने के लिए गया था। इस बीच घर पर उसकी 25 वर्षीय पत्नी और दो बच्चे सोए हुए थे। रात में किसी समय अज्ञात आरोपियों ने महिला की हत्या कर दी। 

सिर पर ईंट से मारकर हत्या करने की बात सामने आई है। रविवार की तड़के किसान खेत से लौटा तो उसकी पत्नी मृत अवस्था में पड़ी हुई थी। शरीर पर कोई कपड़ा भी नहीं था। सिर में गहरे चोट के निशान मिले। महिला का शव निर्वस्त्र मिलने के कारण दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है। 
घटना के किसान के परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। महिला के मायके वाले भी पहुंच गए। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष कृपाल सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। 

पुलिस ने घटनास्थल पर जांच पड़ताल के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी सतीश चंद्र पांडेय ने बताया कि महिला की हत्या के मामले में जांच-पड़ताल की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Mein Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: यूपी में आज 43°C पारा, कई जिलों में हीट वेव अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल
Etawah Horror: शादी के 3 महीने बाद ही दुल्हन की मौत