अमेठी में खौफनाक घटना: दबंगों ने दलित प्रधान के पति को जिंदा जलाया, एक्शन में स्मृति ईरानी

इस घटना का एक वीडियो सामने आया है, जहां मृतक अर्जुन गांव के इन पांच लोगों पर खुद को जिंदा जलाने का आरोप लगा रहा है। किसी तरह यह मामला अमेठी से सांसद स्मृति ईरानी को पता चला तो उन्होंने एसपी को फोन करके आरोपियों को पकड़ने का आदेश दिया। जिसके बाद 3 युवकों हिरासत में लिया गया।

Asianet News Hindi | Published : Oct 30, 2020 10:55 AM IST / Updated: Oct 30 2020, 04:48 PM IST

अमेठी. उत्तर प्रदेश से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जहां स्मृति ईरानी के संसदीय क्षेत्र में एक दलित प्रधान के पति की जिंदा जलाकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद से इलाके में दहशत फैल गई। प्रशासन ने गांव में भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात कर दिया है। वहीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के दखल देने के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

युवक को गांव के 5 लोगों ने जलाया जिंदा
दरअसल, यह दर्दनाक वारदात गुरुवार रात मुंशीगंज इलाके के बंदोइया गांव में घटी। जहां महिला प्रधान छोटका के पति अर्जुन (40)  गांव के चौराहे पर चाय पीने गए था। इस दौराव युवक अचानक वहां से गायब हो गया। कुछ देर बाद परिजनों ने गांव के ही कृष्ण कुमार तिवारी और उनके चार साथियों पर युवक को अगवा करने का आरोप लगाया।

(प्रधान के मृतक पति अर्जुन )

अहाते के पास मिली थी युवक की अधजली लाश
जब रात 10 बजे तक अर्जुन घर नहीं लौटा तो बेटे सुरेंद्र ने इसकी सूचना पुलिस को दी। कुछ देर बाद युवक की अधजली लाश एक अहाते के सामने पड़ी मिली। जहां उसको परिजनों ने अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने हालत बिगड़ने पर अर्जुन को लखनऊ के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

सांसद स्मृति के दखल के बाद 3 गिरफ्तार
बता दें कि इस घटना का एक वीडियो सामने आया है, जहां मृतक गांव के पांच लोगों पर खुद को जिंदा जलाने का आरोप लगा रहा है। अमेठी से सांसद स्मृति ईरानी ने एसपी दिनेश सिंह को फोन करके आरोपियों को पकड़ने का आदेश दिया। पुलिस ने आनन-फानन में केस दर्ज कर 3 को हिरासत में ले लिया है।

Share this article
click me!