रक्षामंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को पहुंचेंगे आगरा, इन मार्गों पर जाने से बचें

Published : Feb 05, 2022, 09:45 AM IST
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को पहुंचेंगे आगरा, इन मार्गों पर जाने से बचें

सार

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह शनिवार दोपहर को एक बजे खेरागढ़ में आ रहे हैं। उनके आगमन को देखते हुए पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। लोगों को रूट बदलकर अपने गंतव्य को जाने की अपील की है। 

आगरा: सभी नौ विधानसभा सीटों पर पिछला प्रदर्शन दोहराने के लिए भाजपा जोरशोर से चुनाव प्रचार में जुटी है। भाजपा के दिग्गज नेता घर-घर जाकर वोट मांग रहे हैं। जनसभाएं कर रहे हैं।  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) के बाद शनिवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) आगरा आ रहे हैं। वह खेरागढ़ में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार करेंगे। 

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह शनिवार दोपहर को एक बजे खेरागढ़ में आ रहे हैं। उनके आगमन को देखते हुए पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। लोगों को रूट बदलकर अपने गंतव्य को जाने की अपील की है। 

एसएसपी सुधीर कुमार सिंह के मुताबिक, दोपहर 12 बजे से कार्यक्रम संपन्न होने तक मार्ग पर लोगों को आवागमन में परेशानी हो सकती है। इसको देखते हुए कुछ मार्गों पर नहीं जाने के लिए कहा गया है। ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है।

इन मार्ग पर जाने से बचें
- कागारौल से खेरागढ़ होते हुए सैंया को जाने वाला मार्ग।
- नगला कमला से खेरागढ़ होते हुए सैंया की ओर जाने वाला मार्ग।
- सैंया से खेरागढ़ जाने वाला मार्ग।
- बसई नवाब राजस्थान की तरफ से खेरागढ़ आने वाला मार्ग।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

NCRB Report 2024: क्राइम रेट में यूपी राष्ट्रीय औसत से बेहतर, महिला सुरक्षा में बना देश का टॉप राज्य
UP Police SI Result 2026: 4543 पदों की भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, 12,333 अभ्यर्थी अगले चरण के लिए सफल