महिला संवाद कार्यक्रम में पहुंची प्रियंका, लोगों को दिया घोषणाएं पूरी करने का वचन

Published : Dec 29, 2021, 05:26 PM IST
महिला संवाद कार्यक्रम में पहुंची प्रियंका, लोगों को दिया घोषणाएं पूरी करने का वचन

सार

यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा फिरोजाबाद पहुंचीं। सिरसागंज में महिलाओं से मिलने के बाद वह चूड़ी बनाने वाली महिला के घर पहुंच गईं। उन्होंने वहां पर चूड़ी बनाना सीखा। प्रियंका ने महिला से कहा कि सिलेंडर तो बहुत महंगा हो गया है। महिला ने जवाब दिया कि 1000 रुपए का है। उन्होंने महिला से चूडियों को बेचने पर होने वाली कमाई की जानकारी ली। महिला ने जब उन्हें बताया कि कुछ दर्जन चूड़ियों के उसे महज 3 रुपए मिलते हैं, यह सुनकर प्रियंका को बहुत हैरानी हुई। उन्होंने महिला से उसके परिवार वालों की भी जानकारी ली।

फिरोजाबाद: प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Wadra) ने फिरोजाबाद के सिरसागंज में नारा लगवाकर शुरू किया महिला संवाद। महिलाओं की भीड़ से आई श्वेता ने पूछा आपके वादे की गारंटी क्या है। इस पर प्रियंका बोलीं इसीलिए मैं चाहती हूं कि महिलाएं समझें कि किस तरह की राजनीति हो रही है। इसे बदलें। हम अपनी घोषणाएं पूरी करने का वचन दे रहे हैं। हम गारंटी कार्ड घर घर भेज रहे हैं। गृहणी नेहा ने कहा कि प्रियंका जी ने महिलाओं के लिए नारा दिया है। समस्याएं तो तब खत्म हो जाएंगी जब आप सत्ता में आएंगी। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका ने महिलाओं को साल में तीन सिलेंडर मुफ्त देने। गांव में महिलाओं के लिए रोजगार देने और महिलाओं के संम्मान की बात छेड़ी।

यूपी विधानसभा चुनाव (Up Vidhansabha Election) को लेकर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा फिरोजाबाद पहुंचीं। सिरसागंज में महिलाओं से मिलने के बाद वह चूड़ी बनाने वाली महिला के घर पहुंच गईं। उन्होंने वहां पर चूड़ी बनाना सीखा। प्रियंका ने महिला से कहा कि सिलेंडर तो बहुत महंगा हो गया है। महिला ने जवाब दिया कि 1000 रुपए का है। उन्होंने महिला से चूडियों को बेचने पर होने वाली कमाई की जानकारी ली। महिला ने जब उन्हें बताया कि कुछ दर्जन चूड़ियों के उसे महज 3 रुपए मिलते हैं, यह सुनकर प्रियंका को बहुत हैरानी हुई। उन्होंने महिला से उसके परिवार वालों की भी जानकारी ली।

चूड़ियां बनाने वाली महिला के घर पहुंची प्रियंका
फीरोजाबाद में चूड़ियां बनाने का काम करने वालीं शाइन ने पूछा कि ऐसा कुछ करें कि गांव गांव महिलाओं को रोजगार मिले और बराबरी का हक मिले। प्रियंका बोलीं ये मेहरबानी नहीं आपका हक है। हम भर्तियां कैसे करेंगे रोजगार कैसे देंगे इस पर प्लान तैयार किया जा रहा है। जल्दी जारी होगा। यूपी में बड़ी संख्या में नौकरियां खाली हैं। जो परीक्षाएं रदद् हो गई हैं। उन पर प्लान बनाएंगे।

अधिवक्ता रीना कुशवाहा ने पूछा कि अधिवक्ताओं के लिए किसी सरकार ने नहीं सोचा। कभी भी हत्याएं हो जाती हैं। न पेंशन है और न सुरक्षा। इसके लिए कुछ करें। प्रियंका ने धन्यवाद दिया। पुलिसभर्ती में 25 फीसद भर्ती होगी मुफ्त कानूनी सहायता दी जाएगी। महिलाओं के साथ होने वाले अपराध पर कार्रवाई कड़ी होगी। नीतू ने सवाल किया कि महिला आरक्षण बिल अब तक संसद से पास नहीं हुआ है। प्रियंका बोलीं हम ये बिल लेकर आए थे। हम सरकार को मजबूर करेंगे। हमने 40 फीसद टिकट की घोषणा की तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं की रैली की। अखिलेश ने वादे किए।
आतंकवादियों को प्रेरित और पोषित करती आई है कांग्रेस: CM योगी

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Mein Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: यूपी में आज 43°C पारा, कई जिलों में हीट वेव अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल
Etawah Horror: शादी के 3 महीने बाद ही दुल्हन की मौत