कानपुर में दंगा कराने की थी प्लानिंग, अखिलेश ने पांचों सपा कार्यकर्ताओं को पार्टी से निकाला

Published : Dec 29, 2021, 06:26 PM IST
कानपुर में दंगा कराने की थी प्लानिंग, अखिलेश ने पांचों सपा कार्यकर्ताओं को पार्टी से निकाला

सार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सचिन केसरवानी, अकुंर पटेल, अंकेश यादव, सुकान्त शर्मा तथा सुशील राजपूत को कल दिनांक 28 दिसंबर 2021 को कानपुर में हुई घटना में तथाकथित संलिप्तता के कारण समाजवादी पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। 

लखनऊ: समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कानपुर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम मे उन्माद फैलाने वालों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। इस कांड में शामिल होने वाले सभी 5 लोगों को पार्टी से निष्काषित कर दिया गया है। बता दें कि पीएम मोदी (PM Modi)  की रैली के दौरान हिंसा भड़काने की साजिश रचने और गाड़ी में तोड़फोड़ करने के मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। पीएम मोदी के कानपुर दौरे के दौरान तोड़फोड़ व मारपीट के मामले में पुलिस ने नौबस्ता थाने में मामला दर्ज किया है और अब तक पांच सपा कार्यकर्ताओं (SP Leaders) को गिरफ्तार किया है।

पत्र में लिखी ये बात
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सचिन केसरवानी, अकुंर पटेल, अंकेश यादव, सुकान्त शर्मा तथा सुशील राजपूत को कल दिनांक 28 दिसंबर 2021 को कानपुर में हुई घटना में तथाकथित संलिप्तता के कारण समाजवादी पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। 

इन लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
सुकांत शर्मा, सचिन केसरवानी, अभिषेक रावत और निकेश कुमार नाम के लोगों के गिरफ्तार किया है। आरोप है कि सपा नेताओं ने पीएम मोदी के कार्यक्रम में फसाद कराने की कोशिश में गाड़ी में तोड़फोड़ और आगजनी की थी और इसका वीडियो भी वायरल किया गया था। 

अपर पुलिस आयुक्त आनन्द प्रकाश तिवारी ने की पुष्टि कि अब तक सपा के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है। हमलोगों ने उस गाड़ी को बरामद कर लिया है। हमने आठ लोगों को चिह्नित कर लिया है और उसमें से बाकी बचे चार की गिरफ्तारी के प्रयास जारी है। जिस गाड़ी में तोड़फोड़ हुई, वह गाड़ी अंकुर पटेल नाम के शख्स की है, जो 2019 से 2020 तक समाजवादी पार्टी में पिछड़ा वर्ग के प्रकोष्ठ सचिव रहे हैं। फिलहाल, सभी एंगल से जांच की जा रही है।

वहीं, पुलिस कमिश्नर अरुण ने बताया कि नौबस्ता थाना क्षेत्र में एक घटना प्रकाश में आई है, जिसमें एक राजनीतिक पार्टियों के कुछ व्यक्तियों द्वारा प्रदर्शन के नाम पर अभद्र व्यवहार किया गया। एक गाड़ी और अन्य वाहनों के साथ तोड़फोड़ की गई है, मारपीट की गई है। यह किसी भी तरीके से अक्षम्य में नहीं है। राजनीतिक प्रदर्शन के नाम पर कोई भी कानून को अपने हाथ में नहीं ले सकता। इन सभी उपद्रवियों को चिन्हित कर लिया गया है इनकी गिरफ्तारी की जाएगी और कठोर कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। चुनाव का माहौल बन रहा है सभी लोग शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव की प्रक्रिया में शामिल हूं. जो इस तरह की राजनीति कर रहे हैं, उनका कोई स्थान नहीं है. उनके खिलाफ बहुत ही कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

सीसीटीवी के जरिए हुआ खुलासा
दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कानपुर रैली में फसाद कराने के लिए जो बड़ी साजिश रची गई थी, उसका पर्दाफाश यूपी पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे और वीडियो फुटेज के आधार पर किया है। सूत्रों ने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी की रैली के ठीक पहले कानपुर के नौबस्ता में समाजवादी पार्टी के नेता ने ने खुद अपनी ही गाड़ी पर पीएम मोदी का पोस्टर लगाकर जमकर तोड़फोड़ की और आगजनी भी की. इसमें उनके साथ सात अन्य सपा नेता शामिल थे। आरोप है कि सपा नेताओं ने तोड़फोड़ और आगजनी का वीडियो रैली से ठीक पहले वायरल भी किया गया। वीडियो के जरिए बीजेपी कार्यकर्ताओं को उकसाने की साजिश थी. रैली में आए लोगों को उग्र करने और रैली में हिंसा कराने की साजिश रची गई थी। मगर पुलिस की मुस्तैदी से कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। 
PM Modi के कानपुर दौरे के बीच दंगा कराने की प्लानिंग में थे सपाई! बड़ी साजिश का खुलासा, FIR दर्ज

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Mein Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: यूपी में आज 43°C पारा, कई जिलों में हीट वेव अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल
Etawah Horror: शादी के 3 महीने बाद ही दुल्हन की मौत