UP Chunav 2022: डिम्पल यादव और जया बच्चन करेंगी सिराथू में प्रचार, पल्लवी पटेल के लिए मांगेंगी वोट

Published : Feb 25, 2022, 09:39 AM IST
UP Chunav 2022: डिम्पल यादव और जया बच्चन करेंगी सिराथू में प्रचार, पल्लवी पटेल के लिए मांगेंगी वोट

सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिम्पल यादव और जया बच्चन 25 फरवरी को प्राइवेट विमान से लखनऊ से प्रयागराज पहुंचेंगी। इसके बाद हेलीकाप्टर के जरिये कौशांबी में जनसभा करेंगी। इसके बाद मंझनपुर में पार्टी के वरिष्ठ नेता इन्द्रजीत सरोज के समर्थन में कार्यक्रम करेंगी। इसके बाद दोनों स्टार प्रचारक चायल विधान सभा में पार्टी प्रत्याशी पूजा पाल के समर्थन में सभा करेंगी। पूजा पाल पूर्व विधायक राजू पाल की पत्नी हैं। उनकी हत्या वर्ष 2005 में कर दी गई थी।

कौशांबी: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के चार चरण पूरा होने के बाद अब पांचवें चरण के लिए समाजवादी पार्टी ने अपने स्टार प्रचारक पूर्व सांसद डिंपल यादव और राज्य सभा सदस्य जया बच्चन को मैदान में उतारा है। डिंपल और जया पार्टी की खासकर महिला प्रत्याशियों के समर्थन में जन सभाएं करेंगी। इसकी शुरुआत शुक्रवार को कौशांबी जिले की सिराथू सीट से करने जा रही हैं। यहां उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के खिलाफ सपा ने केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल की बहन व अपना दल कमेरावादी की पल्लवी पटेल को मैदान में उतारा है। पल्लवी सपा के चुनाव चिह्न पर लड़ रही हैं।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिम्पल यादव और जया बच्चन 25 फरवरी को प्राइवेट विमान से लखनऊ से प्रयागराज पहुंचेंगी। इसके बाद हेलीकाप्टर के जरिये कौशांबी में जनसभा करेंगी। इसके बाद मंझनपुर में पार्टी के वरिष्ठ नेता इन्द्रजीत सरोज के समर्थन में कार्यक्रम करेंगी। इसके बाद दोनों स्टार प्रचारक चायल विधान सभा में पार्टी प्रत्याशी पूजा पाल के समर्थन में सभा करेंगी। पूजा पाल पूर्व विधायक राजू पाल की पत्नी हैं। उनकी हत्या वर्ष 2005 में कर दी गई थी।

पूर्व सांसद डिंपल यादव और राज्य सभा सदस्य जया बच्चन 26 फरवरी को जौनपुर की मड़ियाहूं व मछलीशहर विधान सभा सीट में प्रचार करेंगी। मड़ियाहूं से बसपा छोड़कर सपा में आईं सुषमा पटेल चुनाव लड़ रही हैं। वे 2017 का चुनाव मुंगरा बादशाहपुर से चुनाव जीतीं थीं। वहीं, मछलीशहर से डा. रागिनी चुनाव लड़ रही हैं। वाराणसी कैंट की रहने वाली डा. रागिनी एमडी हैं। इनके भी समर्थन में डिम्पल व जया प्रचार करेंगी। जौनपुर का चुनाव सातवें चरण में हो रहा है।

शाम 6 बजे थम जाएगा चुनाव प्रचार
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण का प्रचार कार्य शुक्रवार शाम छह बजे थम जाएगा। प्रदेश के 12 जिलों में 27 फरवरी को स्वतंत्र, निष्पक्ष व कोविड नियमों का पालन करते हुए मतदान कराया जाएगा। इसके लिए आवश्यक तैयारियों को पूरा करने का निर्देश दिया गया हैं। पांचवें चरण की 61 विधान सभा सीटों के लिए सुबह सात से शाम छह बजे तक मतदान होगा।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि पांचवें चरण में अमेठी, रायबरेली, सुल्तानपुर, चित्रकूट, प्रतापगढ़, कौशांबी, प्रयागराज, बाराबंकी, अयोध्या, बहराइच, श्रावस्ती व गोंडा विधान सभा क्षेत्र आते हैं। इसके लिए शुक्रवार को शाम छह बजे के बाद से जनप्रतिनिधियों की ओर से किए जा रहे प्रचार-प्रसार पर प्रभावी रूप से रोक लग जाएगी। शुक्ल ने बताया कि पोलिंग बूथों पर मतदाताओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए समुचित व्यवस्था कराने के लिए प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

UP Chunav 2022: पांचवें चरण की 61 सीटों पर आज थाम जाएगा चुनाव प्रचार, 27 फरवरी को वोटिंग

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Shocking! मां की हत्या के बाद 2 घंटे शव के पास बैठा रहा बेटा, हैरान कर देगी ये वारदात
हिंदू युवती को हुआ 3 बच्चों की मां से प्यार, सहारनपुर में समलैंगिक रिश्ते का अनोखा ट्विस्ट