CM योगी के बाद अखिलेश ने भी किया विधानसभा लड़ने का ऐलान, सीट को लेकर कही ये बात

Published : Jan 03, 2022, 06:52 PM ISTUpdated : Jan 03, 2022, 06:54 PM IST
CM योगी के बाद अखिलेश ने भी किया विधानसभा लड़ने का ऐलान, सीट को लेकर कही ये बात

सार

अखिलेश यादव ने कहा कि हमने बड़े-बड़े चुनाव लड़े हैं। हमारे लोग और पार्टी तय करेगी मैं इस बार किस सीट पर चुनाव लडूंगा। जिस क्षेत्र के लोग बुलाएंगे, मैं वहां से चुनाव लड़ जाऊंगा। मुख्यमंत्री योगी के बारे में कयास लगाए जा रहे हैं कि वह अयोध्या, मथुरा या फिर गोरखपुर से चुनाव लड़ेंगे। इस पर उन्होंने कहा कि इसका निर्णय पार्टी नेतृत्व करेगा।

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) द्वारा चुनाव लड़ने की घोषणा करने के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने भी चुनावी मैदान में उतरने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि हमने बड़े-बड़े चुनाव लड़े हैं। इस बार किस सीट पर चुनाव लडूंगा यह हमारे लोग और पार्टी तय करेगी।

इसके पहले अखिलेश यादव ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था पर माना जा रहा है कि योगी के एलान के बाद ही उन्होंने भी चुनाव लड़ने का मन बनाया है। वह अभी आजमगढ़ से लोकसभा सांसद हैं।

एक चैनल ने जब उनसे चुनाव लड़ने पर सवाल किया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया है क्या आप भी लड़ेंगे? इस पर अखिलेश यादव ने कहा कि हमने बड़े-बड़े चुनाव लड़े हैं। हमारे लोग और पार्टी तय करेगी मैं इस बार किस सीट पर चुनाव लडूंगा। जिस क्षेत्र के लोग बुलाएंगे, मैं वहां से चुनाव लड़ जाऊंगा। मुख्यमंत्री योगी के बारे में कयास लगाए जा रहे हैं कि वह अयोध्या, मथुरा या फिर गोरखपुर से चुनाव लड़ेंगे। इस पर उन्होंने कहा कि इसका निर्णय पार्टी नेतृत्व करेगा।
बीजेपी सांसद ने पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा को लिखा पत्र, कहा- बृजवासियों की इच्छा, CM योगी मथुरा से लड़ें चुनाव

सरकार बनने पर संस्कृत व समाज के विकास के लिए तत्पर रहेगी सपा
इसके पहले, अखिलेश यादव ने एलान किया कि सपा की सरकार बनने पर संस्कृत विद्यालयों का जीर्णोद्धार किया जाएगा। अध्यापक से लेकर अन्य सभी पदों को भरा जाएगा। उनमें वेद पाठ के साथ ही आधुनिक विज्ञान के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। वे रविवार को समाजवादी विजय रथयात्रा के 10वें चरण के दौरान विभिन्न स्थानों पर जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के किनारे महुराकला गांव में पूर्व विधायक संतोष पांडेय के संयोजन में आयोजित भगवान परशुराम मंदिर के लोकार्पण समारोह को भी संबोधित किया।

'सर्व समाज की राजनीति करती है सपा'
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा हिंदुत्व की राजनीति करती है, लेकिन समाजवादी पार्टी हमेशा सर्व समाज को साथ लेकर चलती है। जिस भी समाज के साथ अहित हुआ, सपा उसके साथ खड़ी नजर आई है और भविष्य में भी समाज के विकास के लिए तत्पर रहेगी। अखिलेश ने कहा कि समाजवादी सरकार ने उत्तर प्रदेश को विकास और रोजगार का मॉडल दिया। लखनऊ में आईटी सिटी, कैंसर संस्थान बनाया, ताकि लोगों को रोजगार और इलाज के लिए चेन्नई, हैदराबाद ना जाना पड़ा।

उन्होंने कहा कि सरकार बनने पर गरीबों के लिए 300 यूनिट घरेलू बिजली और सिंचाई मुफ्त देंगे। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि बाबा को भी कोई कार्यक्रम करना होता है तो उसी स्टेडियम का इस्तेमाल करते हैं, जिसे समाजवादी सरकार ने बनवाया था। उन्हें खेल में रुचि नहीं है। वे न तो बॉलिंग कर सकते हैं और न ही बैटिंग। तभी विभिन्न खेलों और उसके संवर्धन को लेकर सचेत नहीं है।

इस दौरान विभिन्न स्थानों पर रथयात्रा का स्वागत किया गया। किसी ने फरसा भेंट किया तो किसी ने गदा। मौके पर विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय, पूर्व मंत्री मनोज पांडेय व अभिषेक मिश्रा, महानगर अध्यक्ष सुशील दीक्षित, शिवशंकर सिंह शंकरी, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक यादव, जिलाध्यक्ष जय सिंह जयंत, डा. आशुतोष वर्मा, सौरभ सिंह, नवीन धवन बंटी, देवेंद्र सिंह जीतू, गौरव सिंह यादव, सोनू कन्नौजिया, मधुप सिंह यादव, अवनीश यादव, प्रियंका  आदि मौजूद रहे।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Budget 2026-27: 35 करोड़ पौधरोपण लक्ष्य, सामाजिक वानिकी और क्लीन एयर प्रोजेक्ट को बढ़ावा
UP Sports Budget 2026-27: हर मंडल में स्पोर्ट्स कॉलेज, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, 170 करोड़ से खेल यूनिवर्सिटी और ग्रीनपार्क स्टेडियम अपग्रेड