कांग्रेस छोड़ भाजपा में आए जितिन प्रसाद को मिला डिप्टी सीएम केशव मौर्य का विभाग

Published : Mar 29, 2022, 10:43 AM IST
कांग्रेस छोड़ भाजपा में आए जितिन प्रसाद को मिला डिप्टी सीएम केशव मौर्य का विभाग

सार

कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आए जितिन प्रसाद विभाग के बंटवारों में सबसे मजबूत नजर आए। जीतिन प्रसाद को लोक निर्माण यानी  PWD विभाग दिया गया है। यह विभाग सपा सरकार में शिवपाल यादव और पिछली योगी सरकार में केशव प्रसाद मौर्य के पास था। वहीं जितिन प्रसाद के पास पिछली सरकार में प्राविधिक शिक्षा विभाग था।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने मंत्रालयों का बंटवारा कर दिया है। उन्होंने गृह और राजस्व समेत 34 विभागों को अपने पास रखा है।  उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को ग्राम विकास एवं समग्र विकास तथा ग्रामीण अभियंत्रण विभाग का मंत्री बनाया गया है।

इन सबके बीच कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आए जितिन प्रसाद विभाग के बंटवारों में सबसे मजबूत नजर आए। जीतिन प्रसाद को लोक निर्माण यानी  PWD विभाग दिया गया है। यह विभाग सपा सरकार में शिवपाल यादव और पिछली योगी सरकार में केशव प्रसाद मौर्य के पास था। वहीं जितिन प्रसाद के पास पिछली सरकार में प्राविधिक शिक्षा विभाग था।

भविष्य में मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी
जितिन प्रसाद ब्राह्मण चेहरा होने के साथ-साथ साफ सुथरी छवि के नेता भी है। माना जा रहा है भविष्य में उनको डिप्टी सीएम की जिम्मेदारी मिल सकती है।  पिछली योगी सरकार में यह विभाग केशव प्रसाद मौर्य के पास था। तब टेंडर प्रक्रिया को पारदर्शी करने के लिए तमाम प्रक्रियाएं अपनाई गईं, तब भी आरोप- प्रत्यारोप लगते रहे, इसीलिए इस बेहद महत्चपूर्ण पीडब्ल्यूडी विभाग की जिम्मेदारी जितिन को दी गई, क्योंकि केंद्र में भी मंत्री रहने के दौरान उनके पास कई महत्वपूर्ण मंत्रालय रहे, लेकिन कभी किसी का आरोप प्रत्यारोप उन पर नहीं रहा। पीडब्ल्यूडी जितिन को दिया जाना, भविष्य का बड़ा संदेश भी है, जिसे राजनीतिक समझ के लोग बाखूबी जानते भी हैं।

कांग्रस छोड़ भाजपा में हुए शामिल
जितिन प्रसाद पिछले साल ही कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। इसके बाद योगी की पिछली सरकार के अंतिम मंत्रिमंडल विस्तार में जितिन को कैबिनेट मंत्री बनाया गया था। जितिन प्रसाद सबसे पहले शाहजहांपुर से चुनाव जीते थे। इसके बाद उन्हें कांग्रेस ने धौरहरा सीट से चुनाव लड़ाया था। जितिन प्रसाद धौरहरा, कस्ता, मोहम्मदी, महोली और हरगांव विधानसभा क्षेत्रों में ज्यादा सक्रिय रहते हैं। राजनीति के लिहाज से जितिन इन्हीं क्षेत्रो में काम करते रहे हैं। लेकिन ब्राह्मण होने के नाते उनके नाम का प्रभाव अवध के बड़े क्षेत्र और पूर्वांचल के कुछ क्षेत्रों पर भी है। 

UP के CM योगी आदित्यनाथ ने किया मंत्रालयों का बंटवारा, गृह विभाग रखा अपने पास, जानें किसे मिला कौन मंत्रालय

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और पूर्व आईएएस अधिकारी एके शर्मा को मिले सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण विभाग

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

योगी सरकार की आबकारी नीति से एथेनॉल उत्पादन में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, निवेश में आई तेजी
बरेली वालों तैयार रहें! मेट्रो दौड़ने में बस थोड़ा वक्त ओर!