UP Chunav 2022: प्रियंका गांधी ने की टैक्सी की सवारी, कैब ड्राइवर ने बताई अपनी समस्याएं

प्रियंका गांधी गुरुवार को लखनऊ एयरपोर्ट से कैब बुक कराकर कॉल हाउस पहुंची। प्रियंका गांधी बराबंकी से रैली करके लखनऊ लौटीं थी इसके बाद उन्होंने टैक्सी से कॉल हाउस तक का सफर तय किया। इस दौरान उन्होंने ड्राइवर से उसकी समस्याएं जानी।  प्रियंका ने टैक्सी ड्राइवर को कांग्रेस की योजनाओं की भी दी जानकारी। प्रियंका ने टैक्सी ड्राइवर से विकास, महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर की बात। टैक्सी ड्राइवर ने कहा कि सरकार के राशन देने से कोई फायदा नहीं है। हमें पहले जैसे राशन मिलता था हम उसी से खुश थे। हमें रोजगार चाहिए। 

Asianet News Hindi | Published : Feb 25, 2022 5:43 AM IST

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव चल रहा है। चार चरणों का मतदान हो चुका है वहीं पांचवें चरण का मतदान 27 फरवरी को होने वाला है। चुनाव जीतने के लिए सभी दल अपना जोर लगा रहे हैं। बीजेपी और सपा के बीच जबरदस्त टक्कर देखी जा रही है। लेकिन इन सब के बीच यूपी की राजनीति में प्रियंका एक अलग तरह की पहचान बना रही हैं। एक तरफ बीजेपी और सपा की तरफ से अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया जा रहा है वहीं प्रियंका गांधी जनसभाओं में मुद्दों पर बात कर रही हैं। कांग्रेस भले ही यूपी में सरकार न बना पाए लेकिन प्रियंका गांधी अलग तरह की पहचान बनाने में जरूर कामयाब हो रही हैं। विरोधी खेमे में भी इस बात को लेकर चर्चा हो रही हैं।

कैब ड्राइवर ने सुनाई आपबीती
प्रियंका गांधी गुरुवार को लखनऊ एयरपोर्ट से कैब बुक कराकर कॉल हाउस पहुंची। प्रियंका गांधी बराबंकी से रैली करके लखनऊ लौटीं थी इसके बाद उन्होंने टैक्सी से कॉल हाउस तक का सफर तय किया। इस दौरान उन्होंने ड्राइवर से उसकी समस्याएं जानी।  प्रियंका ने टैक्सी ड्राइवर को कांग्रेस की योजनाओं की भी दी जानकारी। प्रियंका ने टैक्सी ड्राइवर से विकास, महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर की बात। टैक्सी ड्राइवर ने कहा कि सरकार के राशन देने से कोई फायदा नहीं है। हमें पहले जैसे राशन मिलता था हम उसी से खुश थे। हमें रोजगार चाहिए। 

Latest Videos

शाम 5 बजे थम जाएगा चुनाव प्रचार
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण का प्रचार कार्य शुक्रवार शाम छह बजे थम जाएगा। प्रदेश के 12 जिलों में 27 फरवरी को स्वतंत्र, निष्पक्ष व कोविड नियमों का पालन करते हुए मतदान कराया जाएगा। इसके लिए आवश्यक तैयारियों को पूरा करने का निर्देश दिया गया हैं। पांचवें चरण की 61 विधान सभा सीटों के लिए सुबह सात से शाम छह बजे तक मतदान होगा।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि पांचवें चरण में अमेठी, रायबरेली, सुल्तानपुर, चित्रकूट, प्रतापगढ़, कौशांबी, प्रयागराज, बाराबंकी, अयोध्या, बहराइच, श्रावस्ती व गोंडा विधान सभा क्षेत्र आते हैं। इसके लिए शुक्रवार को शाम छह बजे के बाद से जनप्रतिनिधियों की ओर से किए जा रहे प्रचार-प्रसार पर प्रभावी रूप से रोक लग जाएगी। शुक्ल ने बताया कि पोलिंग बूथों पर मतदाताओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए समुचित व्यवस्था कराने के लिए प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

Share this article
click me!

Latest Videos

कौन हैं मुकेश अहलावत? आतिशी की टीम सबसे ज्यादा इनकी चर्चा क्यों
Odisha Case: Rahul Gandhi ने Army अधिकारी की मंगेतर से थाने में बर्बरता पर साधा निशाना
PM Modi ने बाइडेन को गिफ्ट की चांदी की ट्रेन, फर्स्ट लेडी को दी पश्मीना शॉल, जानें क्या है खास
Tirupati Laddu Prasad: गिरिराज सिंह ने की सबसे बड़ी मांग, ओवैसी और राहुल को जमकर सुना डाला
पितरों को करना है प्रसन्न, घर में ही कर सकते हैं ये 10 उपाय । Pitra Paksh