UP Chunav 2022: 'कांग्रेस के पोस्टर से दो तिहाई लोग भाजपा में हुए शामिल'

लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में कांग्रेस की पोस्टर गर्ल पल्लवी सिंह ने शनिवार को भाजपा की सदस्यता ले ली। भाजपा में शामिल होने वाली पल्लवी सिंह कांग्रेस की तीसरी पोस्टर गर्ल हैं। उनको भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष तथा ज्वाइनिंग कमेटी के प्रमुख डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने पाटी की सदस्यता दिलाने के साथ भाजपा का पट्टा भी पहनाया। 

Asianet News Hindi | Published : Feb 12, 2022 10:50 AM IST / Updated: Feb 12 2022, 04:29 PM IST

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 में बड़ा करने के इरादे से 403 सीट पर अकेले चुनाव लड़ने में जुटी कांग्रेस को लगातार झटके लग रहे हैं। पार्टी के घोषित प्रत्याशी दूसरे दल में शामिल हो रहे हैं तो लड़की हूं, लड़ सकती हूं की चार पोस्टर गर्ल में से तीन भाजपा की सदस्यता ले चुकी हैं। कांग्रेस के 403 में से 40 प्रतिशत यानी करीब 180 महिला प्रत्याशी मैदान में उतारने की घोषणा के बाद भी महिला नेता कांग्रेस को छोड़ रही हैं।

दो पोस्टर गर्ल पहले ही भाजपा में हो चुकी हैं शामिल
लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में कांग्रेस की पोस्टर गर्ल पल्लवी सिंह (Pallavi Singh) ने शनिवार को भाजपा की सदस्यता ले ली। भाजपा में शामिल होने वाली पल्लवी सिंह कांग्रेस की तीसरी पोस्टर गर्ल हैं। उनको भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष तथा ज्वाइनिंग कमेटी के प्रमुख डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने पाटी की सदस्यता दिलाने के साथ भाजपा का पट्टा भी पहनाया। पल्लवी सिंह को भाजपा में शामिल कराने के बाद डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि कांग्रेस के गुलाबी पोस्टर में चार बहनों के चित्र लगे थे। जिसमें से तीन तो भाजपा में आ चुकी हैं। कांग्रेस के पोस्टर से दो तिहाई लोग को भाजपा में आ गए हैं। अब पार्टी आगे की लड़ाई किसके दम पर लड़ेगी। पल्लवी सिंह उत्तर प्रदेश कांग्रेस महिला मोर्चा में लम्बे समय से प्रदेश महासचिव पद पर थीं।

Latest Videos

इसके अलावा, बसपा की चारुल मिश्रा ने भी भाजपा का दामन थाम लिया है। सपा की सिंड्रेला भी भाजपा की हो गई हैं। सिंड्रेला 2010 से क्रिश्चियन समुदाय की सदस्य रही हैं। भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के कार्यक्रम में इन सभी महिला नेता के अलावा मोम्मद कमाल और सपा की लता बंसल ने भी सदस्यता ले ली है।

पल्लवी सिंह ने पहले कांग्रेस की पोस्टर गर्ल वंदना सिंह और डा प्रियंका मौर्या भी भारतीय जनता पार्टी में पहले ही शामिल हो गई थी। इन दोनों ने भी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के साथ प्रियंका गांधी पर लगातार उपेक्षा करने का आरोप लगाया था। इसके साथ ही इनको टिकट ना देकर चंद रोज पहले कांग्रेस में शामिल होने वालों को प्रत्याशी बनाया गया। इन सभी ने कांग्रेस में टिकट के बदले पैसा मांगने का भी आरोप लगाया।

Share this article
click me!

Latest Videos

सिर्फ 2 किताबें और... 12वीं पास लड़के ने छाप डाले 22000 Cr. । Dinesh Thakkar
सुल्तानपुर डकैती के गुनहगारों का हिसाब कर रही STF, अब तक 11 के खिलाफ हुआ एक्शन
इस्तीफा देने के बाद कहां रहेंगे केजरीवाल, नहीं है घऱ #Shorts
राहुल ने बताई विपक्ष की पावर कहा- पहले जैसे नहीं रहे मोदी #Shorts
CM Atishi के पहले ही आदेश पर एलजी ने दिया झटका, आखिर क्यों वापस लौटाई फाइल