UP Chunav 2022: महाराजगंज में सचिन पायलट ने कहा- सरकार के पास महंगाई नियंत्रित करने की कोई योजना नहीं

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि डबल इंजन की सरकार बेरोजगारी बढ़ा रही है। महंगाई चरम पर है, जनता परेशान है, लेकिन सरकार के पास महंगाई नियंत्रित करने के लिए कोई योजना नहीं है। यदि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी, तो सबसे पहले पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस का दाम नियंत्रित किया जाएगा जिससे आम जनमानस को राहत मिल सके।
 

Asianet News Hindi | Published : Feb 24, 2022 10:08 AM IST / Updated: Feb 24 2022, 03:39 PM IST

महराजगंज: पूर्व केंद्रीय मंत्री सचिन पायलट ने कहा कि डबल इंजन की सरकार बेरोजगारी बढ़ा रही है। महंगाई चरम पर है, जनता परेशान है, लेकिन सरकार के पास महंगाई नियंत्रित करने के लिए कोई योजना नहीं है। यदि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी, तो सबसे पहले पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस का दाम नियंत्रित किया जाएगा।

महराजगंज जिले के सिसवा मुंशी चौराहे पर गुरुवार दोपहर में पूर्व केंद्रीय मंत्री व राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने चुनावी सभा की। इसके पहले उन्होंने रोड शो के जरिए जनता से संवाद भी किया।

Latest Videos

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि डबल इंजन की सरकार बेरोजगारी बढ़ा रही है। महंगाई चरम पर है, जनता परेशान है, लेकिन सरकार के पास महंगाई नियंत्रित करने के लिए कोई योजना नहीं है। यदि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी, तो सबसे पहले पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस का दाम नियंत्रित किया जाएगा जिससे आम जनमानस को राहत मिल सके।

किसान आंदोलन का जिक्र करते हुए भाजपा सरकार की तीखी आलोचना की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष शरद कुमार सिंह, इनायत खां, नवीन त्रिपाठी, बलराम उपाध्याय, जैनुद्दीन खान, अमीरुद्दीन सिद्दीकी, जय चौधरी, आलम, असफाक अहमद आदि मौजूद रहे।

UP Election Info: उत्‍तर प्रदेश व‍िधानसभा चुनाव 2022 में 403 व‍िधानसभा सीट के ल‍िए पहले चरण का मतदान 10 फरवरी, दूसरा चरण 14 फरवरी, तीसरा चरण 20 फरवरी, चौथा चरण 23 फरवरी, पांचवां चरण 27 फरवरी, छठा चरण 3 मार्च और अंतिम चरण का मतदान 7 मार्च को है। कुल 7 चरणों में होगा यूपी में चुनाव। मतगणना 10 मार्च को होगी।

Read more Articles on
Share this article
click me!

Latest Videos

कांग्रेस को गणपति पूजा से भी है नफरत #Shorts
इस्तीफा देने के बाद कहां रहेंगे केजरीवाल, नहीं है घऱ #Shorts
Odisha Case: Rahul Gandhi ने Army अधिकारी की मंगेतर से थाने में बर्बरता पर साधा निशाना
पितरों को करना है प्रसन्न, घर में ही कर सकते हैं ये 10 उपाय । Pitra Paksh
'क्या बेटा इतना बड़ा हो गया जो मां को आंख दिखाए' मोहन भागवत से Arvind Kejriwal ने पूछे 5 सॉलिड सवाल