BJP सांसद हरनाथ सिंह यादव बोले- श्रीकृष्ण जन्मभूमि को खाली कराना ही भाजपा की प्राथमिकता

Published : Jan 01, 2022, 07:20 PM IST
BJP सांसद हरनाथ सिंह यादव बोले- श्रीकृष्ण जन्मभूमि को खाली कराना ही भाजपा की प्राथमिकता

सार

भाजपा के राज्यसभा सांसद हरनाथ सिंह यादव ने कहा कि आने वाला विधानसभा चुनाव केवल प्रदेश में भाजपा की सरकार या योगी जी को मुख्यमंत्री बनाने के लिए नहीं है। और न ही जिले की चारों सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों को जिताने के लिए है। यह चुनाव राम जन्मभूमि की तरह कृष्ण जन्मभूमि को मुगलकाल के काले धब्बे से मुक्त कराने के लिए है।

मैनपुरी: भाजपा के राज्यसभा सांसद हरनाथ सिंह यादव (Harnath Singh Yadav) ने कहा कि अयोध्या के बाद अब मथुरा की बारी है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि (Shri Krishna Janmabhoomi) को खाली कराना ही भाजपा की प्राथमिकता है। यूपी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी मथुरा को मुख्य एजेंडे में शामिल करने जा रही है। हरनाथ सिंह ने यह बयान शनिवार को मैनपुरी में आयोजित भाजपा किसान मोर्चा के सम्मेलन में दिया। 

उन्होंने साफ कहा कि आने वाला विधानसभा चुनाव केवल प्रदेश में भाजपा की सरकार या योगी जी को मुख्यमंत्री बनाने के लिए नहीं है। और न ही जिले की चारों सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों को जिताने के लिए है। यह चुनाव राम जन्मभूमि की तरह कृष्ण जन्मभूमि को मुगलकाल के काले धब्बे से मुक्त कराने के लिए है। 

राज्यसभा सांसद ने कहा कि कृष्ण जन्मभूमि को खाली करने के लिए जो भी करना पड़े करना चाहिए। यह कार्य केवल भाजपा सरकार ही कर सकती है। उन्होंने कृष्ण जन्मभूमि को खाली कराने के लिए लोगों से दोनों हाथ उठवाकर समर्थन भी मांगा। उन्होंने कहा कि अयोध्या और काशी के बाद अब मथुरा की बारी है। कृष्ण जन्मभूमि को मुक्त कराना हमारी प्राथमिकता में शामिल है।

अखिलेश यादव को दी यह चुनौती
हरनाथ सिंह ने सपा प्रमुख एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को चुनौती देते हुए कहा कि वह अपने मंच से जय श्रीराम, वंदेमातरम या भारत माता की जय का नारा लगाकर दिखाएं। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ऐसा इसलिए नहीं कर सकते, क्योंकि उनका वोटबैंक नाराज हो जाएगा।

प्रदेश सरकार में आबकारी मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री ने कहा भाजपा सरकार से पहले किसान आत्महत्या किया करते थे। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों की दशा सुधारने का काम किया है। भाजपा हमेशा किसानों के हित की रही है। किसानों को गन्ना मूल्य का भुगतान किया जा रहा है। उन्होंने केंद्र प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का भी बखान किया।
CM योगी ने आजम खान पर साधा निशाना, कहा- जिसने जैसा किया उसको वैसा फल भी दे दिया गया
 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

प्रयागराज तैयार! माघ मेला 2026 में इस बार होगा कुछ ऐसा, जो पहले कभी नहीं देखा गया!
महिलाओं पर टिप्पणी का तूफान, अब अनिरुद्धाचार्य सीधे अदालत के कटघरे में!