नाबालिग से रेप अधमरा जलाकर छोड़ा, 9 दिन बाद हुई मौत; आरोपियों ने विक्टिम की मां को पीटा भी

Published : Dec 01, 2019, 07:10 PM ISTUpdated : Dec 01, 2019, 07:16 PM IST
नाबालिग से रेप अधमरा जलाकर छोड़ा, 9 दिन बाद हुई मौत; आरोपियों ने विक्टिम की मां को पीटा भी

सार

27 नवंबर को हैदराबाद में वेटनरी डॉक्टर की गैंगरेप के बाद हत्या कर दी गई थी। फिर उसके शव को जला दिया गया। इस घटना पर देशभर में आक्रोश है। इसके अलावा पिछले एक हफ्ते में करीब 6 रेप के मामले सामने आए। दूसरी तरफ कुछ ऐसी ही घटना यूपी के दो जिलों से सुनने को मिल रही है।

लखनऊ. देशभर में लोग अभी हैदराबाद में हुए लेडी डॉक्टर के साथ हुए वहीं उत्तर प्रदेश में भी एक बच्ची के साथ हैवानियत कर उसे जिंदा जला दिया गया। यूपी के संभल और हरदोई में दो नाबालिग लड़कियों का रेप हुआ और उसके बाद उनकी हत्या कर दी गई। एक की जलाकर, तो दूसरे की गला घोंटकर।

27 नवंबर को हैदराबाद में वेटनरी डॉक्टर की गैंगरेप के बाद हत्या कर दी गई थी। फिर उसके शव को जला दिया गया। इस घटना पर देशभर में आक्रोश है। इसके अलावा पिछले एक हफ्ते में करीब 6 रेप के मामले सामने आए। दूसरी तरफ कुछ ऐसी ही घटना यूपी के दो जिलों से सुनने को मिल रही है।

पहला मामला हरदोईं का

मात्र 7 साल की बच्ची सुरसा थाने के पास के एक गांव में रहती थी। 28 तारीख को इस गांव में एक बारात आई। शादी अटेंडे करने के लिए ये बच्ची भी अपने घर के लोगों के साथ गई थी। पर वहां जब और बच्चों को देखा, तो उनके साथ खेलने में व्यस्त हो गई। इसी बीच वो कहां चली गई, किसी को पता ही नहीं चला। उसके घरवालों ने भी उसे काफी ढूंढा, पर वो नहीं मिली। इसके बाद दूसरे दिन सुबह उसकी डेड बॉडी एक झाड़ी के पास पड़ी हुई थी।

गांव के ही कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जांच शुरू हुई इसी दौरान उन्होंने शादी की रिकॉर्डिंग भी देखी। जिसमें आरोपी विनोद कुमार चौरसिया (35) बच्ची के साथ नजर आ रहा था। वीडियो के मुताबिक, आरोपी विनोद बच्ची को मिठाई का लालच दे रहा था और उसे वहां से ले गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया तब उसने गुनाह कबूल कर लिया और बताया कि उसने मिठाई देने के बहाने बच्ची का रेप किया और फिर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वो बाराती बनकर शादी में शामिल हुआ था। 

दूसरा मामला संभल का-

यहां हुई घटना 21 नवंबर की है जब 16 साल की बच्ची का रेप हुआ। संभल के सिरसी का ये मामला है। आरोपी का नाम जीशान (30) है, जो बच्ची का पड़ोसी था। 21 नवंबर को जब बच्ची की मां अस्पताल गई हुई थी, बच्ची घर पर अकेली थी तब आरोपी जीशान बच्ची का मुंह दबाकर उसे लेकर एक खाली घर में गया, वहां उसका रेप किया फिर बच्ची ने पूरी बात अपनी मां को बताई तो मामला सामने आया। 

मां जब ये बात गांव के दूसरे लोगों को बताने के लिए गई, तब जीशान को लगा कि उसके बारे में बच्ची ने शिकायत कर दी है। इसी बात से आरोपी डर गया। उसने केरोसिन का केन उठाकर बच्ची के ऊपर उड़ेल दिया और उसे आग लगा दी। बच्ची की चीख सुनते ही, जब मां पहुंची, तो आग बुझाने का प्रयास किया गया। हालांकि तब तक आरोपी फरार हो चुका था। बच्ची को पास के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया। वहां उसका इलाज चल रहा था। 

वहीं पुलिस ने घटना के दूसरे दिन यानी 22 नवंबर को ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। 9 दिन इलाज के बाद बच्ची की 29 नवंबर को मौत हो गई। लड़की की मां की मांग है कि जैसे उसकी बेटी की मौत हुई है, वैसे ही आरोपी को भी सजा मिलनी चाहिए, उसके पूरे घर को जेल हो और लड़के को सजा मिले। मां के मुताबिक, जब आरोपी के घर शिकायत लेकर गए, तो उसके घरवालों ने उन्हें मारापीटा था।



आपको बता दें कि इस मामले पर कांग्रेस महासिचव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी नाराजगी जताई है उन्होंने ट्वीट किया- हैदराबाद और संभल में रेप और हत्या की घटनाओं से बहुत दुखी हूं। अपना गुस्सा बयां करने के लिए मेरे पास कोई शब्द नहीं है। 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 5 August 2026: दिल्ली-NCR से छत्तीसगढ़ तक बारिश का अलर्ट, जानिए आपके शहर का हाल
अब गोरखपुर भी बनेगा लखनऊ जैसा? राप्ती नदी किनारे बनने जा रहा है शानदार River Front