UP में अब बेटियां स्कूल जाती हैं, शोहदे बाहर निकलने में डरने लगे हैं: CM योगी

Published : Feb 08, 2022, 05:30 PM IST
UP में अब बेटियां स्कूल जाती हैं, शोहदे बाहर निकलने में डरने लगे हैं: CM योगी

सार

सीएम योगी ने कहा कि अगर सर्वेश सिंह सांसद होते तो एसटी हसन और शफीकुर रहमान बर्क तालिबान का समर्थन करने की हिम्मत नहीं करते। किसी की हिम्मत नहीं की बेटी को छेड़ सके, त्योहार से पहले कर्फ्यू भी भूल जाइए। पहले आतंकवादी बम फेंकते थे, अब कावड़ियों का हर हर महादेव, बोल बम बम होता है। फूल बरसते हैं। रालोद वाले अजीत सिंह ने कहा था कि जिस गाड़ी पर सपा का झंडा, समझो उसमें बैठा कोई गुंडा, ये लोग तो लूटने वाले हैं। आज वही सपा के साथ गठबंधन करके चुनाव लड़ रही है। इन पर आप कैसे विश्वास कर सकते हैं।

मुरादाबाद: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा की जनसभा में सपा-रालोद गठबंधन पर जमकर निशाना साधा। साथ अपने पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धियां भी गिनाईं। कहा- समाजवादी सरकार में दंगे, बेटियों के साथ छेड़छाड़ होती थी। अब प्रदेश वही है लेकिन पांच साल में स्थिति बदल गई है। पिछली सरकार में 700 दंगे हुए और 2017 से 2022 तक एक भी दंगा नहीं हुआ। अब बेटियां स्कूल जाती हैं, शोहदे बाहर निकलने में डरने लगे हैं। पहले त्योहारों में कर्फ्यू लग जाता था, अब तो कोरोना में भी कर्फ्यू नहीं लग रहा क्योंकि, आप कांवड़ यात्रा में विश्वास रखते है।

सीएम ने SP-RLD गठबंधन पर साधा निशाना
सीएम योगी ने कहा कि अगर सर्वेश सिंह सांसद होते तो एसटी हसन और शफीकुर रहमान बर्क तालिबान का समर्थन करने की हिम्मत नहीं करते। किसी की हिम्मत नहीं की बेटी को छेड़ सके, त्योहार से पहले कर्फ्यू भी भूल जाइए। पहले आतंकवादी बम फेंकते थे, अब कावड़ियों का हर हर महादेव, बोल बम बम होता है। फूल बरसते हैं। रालोद वाले अजीत सिंह ने कहा था कि जिस गाड़ी पर सपा का झंडा, समझो उसमें बैठा कोई गुंडा, ये लोग तो लूटने वाले हैं। आज वही सपा के साथ गठबंधन करके चुनाव लड़ रही है। इन पर आप कैसे विश्वास कर सकते हैं।

समाजवादी पार्टी की सरकार में जनता का पैसा लूटकर इत्र वाले मित्र के घर जाता था। उन इत्र वाले मित्र के लिए हम बुलडोजर लेकर आए हैं। बुलडोजर चलता रहे तो अजय प्रताप सिंह को जिताएं। सर्वेश सिंह आज मंच से अजय प्रताप को समर्थन देने आए हैं। हमने कहा कि ठाकुरद्वारा की सीट जितवा दो आपके लिए फिल्म सिटी बनवा रहे हैं। अब आप कुछ दिन फिल्म में भी काम कीजिए। 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP में कोडीन कफ सिरप पर सबसे बड़ी कार्रवाई: 128 FIR, हजारों बोतलें जब्त, एसआईटी गठित
सावधान! काशी विश्वनाथ मंदिर में इस तरह हो रही थी अवैध वसूली, 7 लोग पकड़े गए