यूपी के पटाखा गोदाम में बड़ा धमाका, 4 लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत, कई मलबे में दबे चीख रहे

Published : Nov 04, 2020, 09:53 AM ISTUpdated : Nov 04, 2020, 09:55 AM IST
यूपी के पटाखा गोदाम में बड़ा धमाका, 4 लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत, कई मलबे में दबे चीख रहे

सार

 प्रदेश के खुशीनगर में बुधवार तड़के एक अवैध पटाखा गोदाम में अचानक विस्फोट हो गया। इस हादसे में 4 लोगों की झुलसने से मौत हो गई, जबकि कई लोगों की मलबे में दबे होने की अशंका जताई जा रही है। इस  हादसे के बाद से पुलिस-प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। आखिर कैसे घनी आबादी के बीच पटाखा फैक्ट्री चल रही थी।

कुशीनगर (उत्तर प्रदेश). दीवाली के समय घर या दुकान में रखे पटाखों की वजह से हादसों की खबरें सामने आती रहती हैं। जिसके चलते खुशियों के माहौल को गम में बदल जाता है। ऐसा ही एक भयानक हादसा उत्तर प्रदेश के खुशीनगर में बुधवार तड़के हुआ। जिसमें चार लोगों की मौके पर मौत होने की खबर सामने आई है, तो वहीं कई लोग गंभीर रुप से घायल हो गए।

बड़ा भयानक था विस्फोट, कई घरों की टूटी दीवार
दरअसल, यह दिल दहला देने वाला हादसा कुशीनगर जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र में बनी एक पटाखा गोदाम में हुआ। अचानक कब विस्फोट हो गया किसी को पता नहीं चला। हादसे की जानकारी लगते ही पुलिस-प्रशासन के साथ फायरब्रिगेड और एम्बुलेंस मौके पर पहुंच गई और राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया है। बताया जाता है कि धमाका इतना जबरदस्त था कि आसपास के घरों को भी नुकसान पहुंचा है। 

घनी आबादी के बीच चल रही थी पटाखा फैक्ट्री
पुलिस के मताबिक, यह पटाखा अवैध फैक्ट्री घनी आबादी के बीच चल रही थी। हादसे के वक्त यहां कुछ लोग पटाखा बना रहे थे तभी धमाका हुआ। पुलिस ने कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया है जो लोग यहां पटाखा बना रहे थे। वहीं फैक्ट्री मालिक की तालश की जा रही है।

(पुलिस, फायरब्रिगेड और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची)

मलबे में दबे कई लोग
मिली जानकारी के अनुसार अभी तक 6 लोगों को मलबे से घायल अवस्था में निकाला गया है, जिन्हें जिला अस्पताल भेजा गया है। मलबे में कई अन्य  लोग भी फंसे हो सकते हैं। साथ मरने वालों का आंकड़ा भी बढ़ सकता है।

पुलिस-प्रशासन पर खड़े हो सवाल
इस  हादसे के बाद से पुलिस-प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। आखिर कैसे घनी आबादी के बीच पटाखा फैक्ट्री चल रही थी। आसपास के लोगों का कहना है कि क्या इस फैक्ट्री मालिक के पास लाइसेंस था या नहीं, इस पर कोई अधिकारी कुछ बोलने को तैयार नहीं है।
 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 17 August 2026: दिल्ली से छत्तीसगढ़ तक बारिश, राजस्थान में 41°C, जानें पूरे मौसम का हाल
हर माल 16 रुपये’ सुनते ही टूट पड़े लोग, कानपुर में लगा महाजाम; पुलिस को संभालना पड़ा मोर्चा