दूल्हे ने DJ की धुन पर किया ऐसा डांस, मौलवी ने नहीं पढ़ा निकाह, बोले ऐसी शादियां बंद होनी चाहिए..

Published : Mar 23, 2021, 04:53 PM IST
दूल्हे  ने DJ की धुन पर किया ऐसा डांस, मौलवी ने नहीं पढ़ा निकाह, बोले ऐसी शादियां बंद होनी चाहिए..

सार

 ईदगाह मस्जिद के पेश इमाम मौलवी सुफियान ने कहा कि वह ऐसा निकाह नहीं पढ़ सकते हैं जो धर्म और संस्कृति के खिलाफ है। सुफियान ने कहा कि डीजे बजने से मस्जिद में दीनी तालीम हासिल करने वाले बच्चों में खलल पड़ रही थी। 

शामली (उत्तर प्रदेश). शादी जिंदगी का सबसे खास पल होता है, इसे हर कोई अलग बनाना चाहता है। कुछ इसी चाह में उत्तर प्रदेश के शामली जिले से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। जो चर्चा का विषय बन हुआ है। यहां एक दूल्हा अपने दोस्तों के साथ डीजे की धुन पर डांस कर रहा था। लेकिन जब उसे मौलवी ने नाचते हुए देखा तो वह गुस्सा हो गए और उन्होंने निकाह पढ़ाने से इंकार कर दिया। लड़की और लड़के के परिजन मौलवी से माफी मांगते रहे, लेकिन वह शादी छोड़कर वापस लौट आए। पर निकाह नहीं पड़ा।

दूसरे मौलाना को बुलाया, तब पढ़ा गया निकाह
दरअसल,  शामली के कैराना कोतवाली क्षेत्र में  21 मार्च को दिल्ली से एक बारात आई हुई थी। जैसे ही यह बारात दुल्हन के  घर के पास पहुंची तो दूल्हा साथियों के साथ उत्साह में डांस करने लगा। लेकिन यह डांस मस्जिद के पेश इमाम को रास नहीं आया और वह बिना निकाह पढ़े चले गए। आखिर में शहर के दूसरे मौलाना को बुलाया गया और निकाह पढ़ा गया। इसके बाद दूल्हा अपनी दुल्हन को लेकर रुकसत हो गया।

बच्चों की तालीम में होता है खलल
बता दें कि ईदगाह मस्जिद के पेश इमाम मौलवी सुफियान ने कहा कि वह ऐसा निकाह नहीं पढ़ सकते हैं जो धर्म और संस्कृति के खिलाफ है। सुफियान ने कहा कि डीजे बजने से मस्जिद में दीनी तालीम हासिल करने वाले बच्चों में खलल पड़ रही थी। बाराती डीजे की धुन में चूर होकर सभी रश्में और रिवाज तोड़ रहे हैं।  मौलवी ने शादियों में डीजे बंद कराने की मांगी है। फियान ने बताया कि नगर की जामा मस्जिद के शाही इमाम मौलाना ताहिर हसन के साथ बैठक गैर शरई कार्य करने पर निकाह पर पाबंदी लगाने की चर्चा की गई।

दूल्हे का डांस वीडियो हो रहा वायरल
 जामा मस्जिद के शाही इमाम मौलाना ताहिर हसन ने सभी लोगों से अपील करते हुए कहा कि अगर अब किसी ब्याह शादी में डीजे बजा जाए तो कोई भी निकाह नहीं पढ़ेगा। उन्होंने सुफियान ने निकाह नहीं पढ़ाए जाने की तारीफ की। वहीं इस शादी में डीजे की धुन पर डांस करने वाली दूल्हे का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Weather Forecast: सुबह कोहरा, खराब एयर क्वालिटी और 24-27°C तक तापमान, क्या गर्मी के लिए तैयार हैं आप?
योगी सरकार में दिव्यांगजन सशक्तीकरण, पेंशन बढ़ी और योजनाएं पूरी तरह ऑनलाइन