प्रियंका गांधी का मुजफ्फरनगर में हल्लाबोल, बोलीं-जिन किसानों ने बेटों को बॉर्डर पर भेजा, उनका अपमान हुआ

प्रियंका गाधी यूपी में कांग्रेस की जमीन मजबूत करने के लिए लगातार किसानों के बीच पहुंचकर उनको संबोधित कर रहीं हैं। जिसके जरिए वह यूपी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी हुई हैं। कांग्रेस किसानों को लेकर कोई भी मौका नहीं छोड़ना चाहती है। 

Asianet News Hindi | Published : Feb 20, 2021 5:33 AM IST / Updated: Feb 20 2021, 03:35 PM IST

बिजनौर (उत्तर प्रदेश). कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी का 2022 विधानसभा यूपी मिशन जारी है। सहारनपुर और बिजनौर में किसान महापंचायत के बाद अब शनिवार को मुजफ्फरनगर में किसानों को संबोधित किया। बता दें कि कांग्रेस इन महापंचायतों में जरिए किसान आंदोलन के समर्थन में लोगों को जुटाने का प्रयास कर रही हैं। केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली बॉर्डर पर किसानों का हल्लाबोल जारी है। इस बीच, कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधा।

प्रियंका ने कही ये बात

प्रियंका गांधी ने कहा कि 'हर नेता को अहसास होना चाहिए की जनता उस पर अहसान कर करती है, मुझे इसका पूरा अहसास है।' प्रियंका गांधी ने कहा कि 'दिल्ली बॉर्डर पर प्रदर्शन करने वाले किसानों का अपमान किया गया, जो किसान अपने बेटों को देश की सुरक्षा के लिए सीमा पर भेजता है उन्हें अपमानित किया गया। उन्हें देशद्रोही कहा गया, उन्हें आतंकी कहा गया। पीएम मोदी जी ने पूरे संसद में किसान आंदोलन का मजाक उड़ाया। किसानों को परजीवी कहा।'

मुस्कुरा रहे थे पीएम मोदी-प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी ने कहा कि 'आंदोलन के दौरान जब किसान नेता राकेश टिकैत की आंखों में आंसू थे, तब पीएम मोदी मुस्करा रहे थे। प्रधानमंत्री ने गन्ना के बकाये के भुगतान का वादा किया था। पीएम ने किसानों की आमदनी दोगुना करने का वादा किया था। आमदनी बढ़ी क्या?'

प्रदेश के तमाम काग्रेंसी नेता रैली में हुए शामिल
दरअसल, प्रियंका गांधी आज 12 बजे मुजफ्फरनगर के बघरा के देव कॉलेज में किसानों की पंचायत किया। इस रैली में उनके साथ यूपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू सहित प्रदेश के तमाम नेता इस रैली में शामिल थे। हालांकि, अभी तक उनका पूरा कार्यक्रम तय नहीं है। लेकिन, मीडिया सूत्रों केअनुसार वह 20 फरवरी को  मुजफ्फरनगर में दौरा करने वाली हैं।

किसानों का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहती हैं प्रियंका 
बता दें कि प्रियंका गाधी यूपी में कांग्रेस की जमीन मजबूत करने के लिए लगातार किसानों के बीच पहुंचकर  उनको संबोधित कर रहीं हैं। जिसके जरिए वह यूपी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी हुई हैं। कांग्रेस किसानों को लेकर कोई भी मौका नहीं छोड़ना चाहती है। हाल ही में मौनी अमावस्या के मौके पर प्रियंका गाधी ने गंगा स्नान कर हिंदू वोटर को साधने की कोशिश की थी। साथ वह एक दरगाह में भी पहुंची हुई थीं।

बिजनौर में पीएम नरेंद्र मोदी पर साधा था निशाना
सोमवार को बिजनौर में  महापंचायत में प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार और पीएम नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था किसान तीन महीने से ठंड में सड़कों पर कृषि कानूनों के विरोध में धरना दे रहे हैं, लेकिन पीएम को इतना समय नहीं कि वह उनके पास जाकर समस्‍या सुनें। वह अपना विदेश दौरा कर सकते हैं, लेकिन किसानों से मिलने के दो किलोमीटर नहीं जा सकते हैं।

Share this article
click me!