आखिर क्यों यूपी में पुलिसकर्मियों को एक सप्ताह तक नहीं मिलेगी कोई छुट्टी, जानिए इसके पीछे की वजह

Published : Oct 11, 2021, 01:15 PM IST
आखिर क्यों यूपी में पुलिसकर्मियों को एक सप्ताह तक नहीं मिलेगी कोई छुट्टी, जानिए इसके पीछे की वजह

सार

नवरात्र और दशहरा के त्योहारों और संयुक्त किसान मोर्चा के तल्ख तेवरों के मद्देनजर 18 अक्टूबर तक उत्तर प्रदेश में पुलिसकर्मियों को छुट्टी नहीं मिलेगी। इस अवधि में केवल बहुत जरूरी होने पर ही मुख्यालय से अवकाश की अनुमति दी जाएगी।

लखनऊ : आगामी त्योहारों और संयुक्त किसान मोर्चा (Samyukt Kisan Morcha) के तल्ख तेवरों के मद्देनजर 18 अक्टूबर तक उत्तर प्रदेश में पुलिसकर्मियों की छुट्टी पर रोक लगा दी गई है। केवल बहुत जरूरी होने पर ही मुख्यालय से अवकाश की अनुमति दी जाएगी। अपर पुलिस महानिदेशक (ADG)कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने आदेश जारी करते हुए सभी जोनल अपर पुलिस महानिदेशक, पुलिस आयुक्त, परिक्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस उप महानिरीक्षक, जिला पुलिस प्रभारी, पुलिस अधीक्षक रेलवे को 18 अक्टूबर तक पुलिसकर्मियों को अवकाश की अनुमति न देने का आदेश दिया है।

आगामी त्योहारों पर बढ़ेगी चुनौती !
इस वक्त शारदीय नवरात्र चल रहे हैं। नवरात्र (Navratri 2021) में जगह-जगह दुर्गा पूजा पंडाल स्थापित किए गए हैं। रामलीला का भी मंचन हो रहा है। 15 अक्टूबर को दशहरे (Dussehra) का त्योहार है। त्योहारों के मद्देनजर मंदिरों, दुर्गा पूजा पंडालों, रामलीलाओं, बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर भीड़ बढ़ना तय है। कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए ऐसा फैसला  किया गया है। 

इसे भी पढ़ें- उत्तराखंड में मंत्री ने अपने MLA बेटे के साथ मिलकर BJP को दिया बड़ा झटका, CM के मानाने के बाद भी नहीं मान

संयुक्त किसान मोर्चे का रेल-रोको अभियान
उधर लखीमपुर खीरी घटना (Lakhimpur kheri case) में आशीष मिश्रा की गिरफ्तारी के बाद उनके पिता केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा की बर्खास्तगी की मांग की जा रही है। इसको लेकर संयुक्त किसान मोर्चा ने आंदोलन तेज करने का फैसला किया है। संयुक्त किसान मोर्चा ने 15 अक्टूबर को प्रदर्शन के साथ 18 अक्टूबर को रेल रोको आंदोलन की घोषणा की है। इससे कानून व्यवस्था के मोर्चे पर चुनौती और बढ़ गई है।

इसे भी पढ़ें-11वीं के छात्र ने किया सुसाइड: लिखा- सिर्फ सिंगर अरिजीत सिंह पूरी कर सकते हैं मेरी अंतिम इच्छा

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP में डबल मर्डर: गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए बुआ और मां को मार डाला
सीमा हैदर का छठा बच्चा! 7वें महीने की प्रेग्नेंट हैं सीमा, फरवरी में दे सकती हैं जन्म