प्रियंका गांधी के मौन धरना पर FIR, ब्लॉक प्रमुख चुनाव में बदसलूकी की शिकार महिलाओं से की मुलाकात

Published : Jul 17, 2021, 01:06 PM ISTUpdated : Jul 17, 2021, 01:14 PM IST
प्रियंका गांधी के मौन धरना पर FIR, ब्लॉक प्रमुख चुनाव में बदसलूकी की शिकार महिलाओं से की मुलाकात

सार

प्रियंका गांधी लखीमपुर खीरी पहुंची हैं, जहां उन्होने यहां रेप पीड़ित तीन लड़कियों के परिवारों से मिलीं। इसके बाद उन्होंने ब्लॉक प्रमुख चुनाव में हिंसा का शिकार हुई रीतू सिंह एवं अनीता यादव से मुलाकात की।

लखनऊ. कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा इस समय यूपी के दौरे पर हैं। उन्होंने लखनऊ के  जीपीओ स्थित गांधी प्रतिमा पर मौन धरना दिया। जिसको लेकर यूपी पुलिस ने उऩके मौन धरने पर एफआईआर दर्ज कर ली है। बता दें कि प्रियंका गांधी महात्मा गांधी की प्रतिमा के नीचे काफी देर त क बैठी रहीं। इस बीच पुलिस ने उनको कोविड दिशा निर्देशों का हवाला देकर उठाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानी तो प्रशासन को उनके खिलाफ मामला दर्ज करना पड़ा। इस मौके पर प्रियंका गांधी ने कहा-नामांकन पत्र भरना और चुनाव लड़ना उनका संवैधानिक हक था, ये अधिकार उनसे छीना गया। मैं मांग करती हूं कि चुनाव रद्द हो और यहां दोबारा से चुनाव हो।

ब्लॉक प्रमुख अनीता यादव से की मुलाकात
शनिवार सुबह प्रियंका गांधी लखीमपुर खीरी पहुंची हैं, जहां उन्होने यहां रेप पीड़ित तीन लड़कियों के परिवारों से मिलीं। इसके बाद उन्होंने ब्लॉक प्रमुख चुनाव में हिंसा का शिकार हुई रीतू सिंह एवं अनीता यादव से मुलाकात की। बता दें कि हाल ही में ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान अनीता यादव के साथ कुछ लोगों ने अभद्रता करते हुए छेड़छाड़ की थी।  जहां पर उनकी साड़ी को खींचा गया था।

कांग्रेस ने भाजपा पर लगाई कई गंभीर आरोप
अनीता यादव से मुलकात के बाद यूपी कांग्रेस ने ट्टीट  किया औरप लिखा-प्रियंका जी ने  ब्लॉक प्रमुख चुनाव में हिंसा का शिकार हुई रीतू सिंह एवं अनीता यादव से मुलाकात कर उनका दर्द जाना। भाजपा सरकार महिला अपराध का पर्याय बन चुकी है, प्रदेश की महिलाएं आने वाले समय में महिला विरोधी सरकार को करारा जवाब देंगी।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Mein Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश के लखनऊ-कानपुर, आगरा-मेरठ से गोंडा तक तपती गर्मी, राहत के आसार कम
UP Mein Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: लखनऊ से प्रयागराज तक गर्मी का कहर, जानें 10 प्रमुख जिलों का मौसम