काशी में प्रियंका गांधी ने महिला कॉन्टेबल को लगाया गले, तस्वीर वायरल, खूब हो रही चर्चा

प्रियंका गांधी की तस्वीर सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रही है। तस्वीर काशी विश्वनाथ मंदिर की है। जहां परिक्रमा के दौरान प्रियंका ने एक महिला कॉन्टेबल को गले लगा लिया।

Asianet News Hindi | Published : Oct 10, 2021 11:58 AM IST

वाराणसी : काशी विश्वनाथ मंदिर में रविवार को दर्शन के लिए गईं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की एक तस्वीर चर्चा का विषय बन गई है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस तस्वीर में प्रियंका एक महिला कॉन्टेबल से गले मिलती नजर आ रही हैं। बताया जा रहा है कि महिला कॉन्टेबल मंदिर में ड्यूटी पर तैनात थी। उसने प्रियंका गांधी का अभिवादन किया, जिसके जवाब में प्रियंका ने खुद सिपाही को पास बुलाया और उनसे गले मिलीं। इसके बाद वो आगे बढ़ गईं। महिला सिपाही से गले मिलने की उनकी तस्वीर खूब ध्यान खींच रही है।

एयरपोर्ट के रास्ते में कार्यकर्ता का जाना हाल-चाल
काशी में प्रियंका के अंदाज की खासी चर्चा हो रही है। इससे पहले एयरपोर्ट से आते वक्त प्रियंका गांधी ने गाड़ी रुकवाकर वहां खड़े एक कांग्रेस कार्यकर्ता का हालचाल जाना और कुछ पल उससे बात भी की। इसके बाद उनका काफिला आगे बढ़ा और काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचा। जहां पूजा-अर्चनाके बाद प्रियंका अन्नपूर्णा माता के मंदिर पहुंची। इस दौरान उन्होंने माता का विशेष पूजन कर खास सिंदूर भी माथे पर लगाया। अन्नपूर्णा मंदिर में महंत शंकरपुरी ने प्रियंका गांधी को मां का प्रसाद देते हुए अंगवस्त्रम भी भेंट किया।

Latest Videos

इसे भी पढ़ें-काशी में प्रियंका गांधी की हुंकार, बोलीं- देश में सिर्फ दो तरह के लोग सुरक्षित, PM और उनके दोस्त

कुछ दिन पहले पुलिसकर्मी से हुई थी तू-तू, मैं-मैं
बता दें कि ज्यादा दिन नहीं बीते जब प्रियंका गांधी की पुलिसकर्मियों से तू-तू-मैं-मैं करने की तस्वीर सामने आई थी। मामला लखीमपुर खीरी हिंसा का था। घटना के बाद प्रियंका लखीमपुर के लिए निकलीं लेकिन जब पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोका तब वो उनसे भिड़ गई थीं। जिसके बाद उनकी खूब आलोचना भी हुई थी लेकिन काशी में महिला कॉन्स्टेबल से गले मिलने की तस्वीर बिल्कुल अलग है। जिसकी बनारस में चर्चा भी खूब हो रही है।

इसे भी पढ़ें-काशी में प्रियंका गांधी: तस्वीरों में देखिए सियासी-धार्मिक यात्रा, मंदिर-मंदिर टेक रहीं माथा

 

Share this article
click me!

Latest Videos

क्रिकेट की पिच पर CM योगी का करारा शॉट्स-देखें VIDEO । CM Yogi Play Cricket
उत्तराखंड: 200 फीट खाई में समा गई बारातियों की बस, तिनकों की तरह बिखरीं लाशें
Haryana Exit Poll : हरियाणा में होगी BJP की विदाई? पिछड़ने के क्या हैं 5 प्रमुख कारण
PM Modi Samman Niddhi 18th Kist: आ सकती है किसान सम्मान निधि की अटकी किस्त, तुरंत कर लें ये काम
'जनता देगी जवाब, ये कहेंगे EVM है खराब' नायब सैनी ने किया बड़ा दावा । Haryana Election