Inside Story: प्रियंका गांधी ने अकेले की 212 रैलियां, जानिए और नेताओं का क्या रहा हाल

Published : Mar 11, 2022, 07:25 PM IST
Inside Story: प्रियंका गांधी ने अकेले की 212 रैलियां, जानिए और नेताओं का क्या रहा हाल

सार

सीएम योगी, अखिलेश यादव और प्रियंका गांधी वाड्रा ने जनता को रिझाने के लिए ताबड़तोड़ रैली-रोडशो और जनसभाएं की। इस मामले में कांग्रेस सबसे आगे नजर आई। जानकारी के मुताबिक यूपी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी नें जीत के लिए सबसे ज्यादा 212 रैलियां और रोड शो किए। दूसरे नंबर पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 209 रैलियां और रोड शो किए। वहीं तीसरे नंबर पर अखिलेश यादव रहे उन्होंने 131 रैलियां की हैं। 

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का परिणाम आ चुका  है। बीजेपी गठबंधन ने 273 सीटें हासिल करके पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई है। वहीं सपा गठबंधन के साथ 125 सीटें पाकर दूसरे स्थान पर रही। लेकिर सरकार बनाने के आकड़े से काफी दूर नजर आ रही है। कांग्रेस को 2 सीटें मिलीं तो वहीं बसपा एक सीट पाकर खाता खोला। बता दे कि चुनाव का ऐलान होने के साथ ही साथ सभी दल प्रचार के कार्यक्रम में लग गए।

प्रियंका ने की सबसे ज्यादा रैलियां
सीएम योगी, अखिलेश यादव और प्रियंका गांधी वाड्रा ने जनता को रिझाने के लिए ताबड़तोड़ रैली-रोडशो और जनसभाएं की। इस मामले में कांग्रेस सबसे आगे नजर आई। जानकारी के मुताबिक यूपी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी नें जीत के लिए सबसे ज्यादा 212 रैलियां और रोड शो किए। दूसरे नंबर पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 209 रैलियां और रोड शो किए। वहीं तीसरे नंबर पर अखिलेश यादव रहे उन्होंने 131 रैलियां की हैं। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पार्टी के मूल मंत्र 'आएंगे तो योगी ही' (योगी वापस आएंगे) पर जोर देने के लिए बड़ी संख्या में रैलियों को संबोधित किया और रोड शो भी किये। अपने व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद मोदी ने राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण राज्य में सात चरणों के मतदान के दौरान 28 रैलियों और रोड शो को संबोधित किया। 

पीएम मोदी अपने संसदीय निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी में एक रात ठहरे और पांच मार्च को सातवें और अंतिम चरण के लिए अभियान समाप्त होने से पहले वाराणसी के खजूरी गांव में एक रैली के साथ अपना अभियान समाप्त किया। 

यूपी में 2017 में भाजपा की प्रचंड बहुमत की जीत के प्रमुख रणनीतिकार अमित शाह ने राज्य भर में भाजपा और एनडीए के सहयोगियों के पक्ष में 54 रैलियों और रोड शो में भाग लिया। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह जो लखनऊ संसदीय क्षेत्र से लोकसभा सदस्य भी हैं, ने महीने भर के चुनाव प्रचार के दौरान 43 रैलियों और रोड शो को संबोधित किया। 

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उप्र में 41 चुनावी रैलियां और रोड शो किए. बसपा प्रमुख और उप्र की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती, जिनकी चुनावों से पहले जमीन पर अनुपस्थिति ने उनकी पार्टी के सत्ता की दौड़ से बाहर होने की अटकलों को जन्म दिया, ने अपनी पार्टी की उम्मीदों को बनाए रखने के लिए राज्य में 18 रैलियों और रोड शो को संबोधित किया। 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP: बुंदेलखंड के 6 जिलों में मिलेट्स प्रोसेसिंग प्लांट तैयार,अगले साल से किसानों को मिलेगा फायदा
योगी सरकार की कड़ी कार्रवाई: उत्तर प्रदेश में अवैध शराब माफिया पर बड़ा प्रहार, लाखों लीटर शराब जब्त