कांग्रेस की बागी विधायक अदिति सिंह ने राम मंदिर के लिए दान किए 51 लाख, पार्टी से हटकर कही ये बात

Published : Feb 09, 2021, 08:47 PM IST
कांग्रेस की बागी विधायक अदिति सिंह ने राम मंदिर के लिए दान किए 51 लाख, पार्टी से हटकर कही ये बात

सार

रायबरेली सदर से विधायक अदिति सिंह की  गिनती कांग्रेस के बागी विधायकों में होती है। वह आए दिन पार्टी लीग से हटकर कांग्रेस नेतृत्व पर निशाना साधती रहती हैं। उन्होंने मंदिर निर्माण के लिए 51 लाख रुपये दान दिया है।

लखनऊ (उत्तर प्रदेश). राम मंदिर निर्माण के लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट और विश्व हिंदू परिषद के लाखों कार्यकार्ता चंदा एकत्रित कर रहे हैं। जहां लोग 10 रुपए से लेकर 11 करोड़ तक  चंदा दे चुके हैं। देश के राष्ट्रपति से लेकर कई नेताओं ने भगवान रामलला के धाम के लिए दान दिया है। अब कांग्रेस की  विधायक अदिति सिंह ने 51 लाख रुपए की धनराशि राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को दान की है। जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है।

कांग्रेस की बागी विधायक हैं अदिति सिंह
दरअसल, रायबरेली सदर से विधायक अदिति सिंह की  गिनती कांग्रेस के बागी विधायकों में होती है। वह आए दिन पार्टी लीग से हटकर कांग्रेस नेतृत्व पर निशाना साधती रहती हैं। हाल ही में वह रायबरेली आए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के निधि समर्पण अभियान के एक कार्यक्रम में शामिल हुई थीं। जहां उन्होंने मंदिर निर्माण के लिए 51 लाख रुपये दान दिया है।

विधायक ने कहा-आज पापा होते तो कुछ और ही बात होती
मंदिर में दान देने के बाद कार्यक्रम के दौरान विधायक अदिति सिंह ने कहा कि 'आज अगर पापा होते तो वो कार्यक्रम को देखकर बहुत खुश होते। हमारे लिए यह बहुत बड़ा सौभाग्य है कि जीवन में बहुत बड़ी चीज हो रही है। इस कार्यक्रम में  जो पवित्रता है उसे बनाए रखें। कोई भी आज  पार्टी लाइन पर बात नहीं करे। क्योंकि यह काम जातिवाद-धर्म और राजनीति से हटकर है।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

झांसी: पति का भाभी के साथ अवैध संबंध! ससुराल के बाहर मासूम को गोद में लेकर धरने पर बैठी बहू
पुलिस और क्राइम के लिए योगी सरकार ने UP Budget 2026 में रखा क्या स्पेशल